Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने निकाली पदयात्रा:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

    5 hours ago

    2

    0

    महिला आरक्षण बिल पास न होने पर सपा और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भाजपा के शिवाजी मंडल में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने गली-गली जाकर इस बिल के पास न होने पर विपक्ष के खिलाफ आवाज बुलंद की। सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। शिवाजी मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी और भोगीपुरा में पदयात्रा निकाली गई। महिलाएं कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां साथ लेकर चल रही थीं। पदयात्रा में कुछ दिव्यांग महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने भी सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। सपा-कांग्रेस ने किया महिलाओं का अपमान मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी ने कहा-कांग्रेस और सपा चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलवाकर रहेंगी। महिलाओं की बात को अब दबाया नहीं जा सकता। महिलाओं की बात को गिराया नहीं जा सकता। महिलाएं अपनी भागीदारी लेकर रहेंगी। अपने अपमान का बदला लेंगी। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उनको आरक्षण क्यों नहीं मिलना चाहिए? सपा और कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया हैं। वे इसका बदला लेंगी। सपा और कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण अधिनियम पास नहीं होने दिया। इसी के विरोध में जन आक्रोश सम्मेलन हो रहा है। महिलाओं में सपा और कांग्रेस के प्रति आक्रोश है। महिलाओं ने मन बना लिया है कि वे ऐसी पार्टियों का सपोर्ट नहीं करेंगी, जो महिलाओं के हक का विरोध करती हैं। पास नहीं हो पाया था बिल महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने के लिए संसद में बिल पास नहीं हो सका था। संसद में दो दिन तक चली बहस के बाद 17 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसके पक्ष में 298, जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े थे। संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण इसे पारित होने के लिए 352 सदस्यों का समर्थन चाहिए था, मगर सरकार यह संख्या नहीं हासिल कर पाई थी। भाजपा ने इस बिल के पास न होने पर सपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। इसके लेकर भाजपा न सिर्फ पदयात्राएं निकाल रही है बल्कि सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पिता-चाचा गिरफ्तार:मामा के सामने खुला राज, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
    Next Article
    रामपुर में जमीनी विवाद पर दो पक्ष भिड़े:मारपीट में बुजुर्ग महिला घायल, पुलिस वीडियो खंगाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment