Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में जनगणना के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू:अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध गणना के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम संत शिरोमणि सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुआ। जिला गणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। जिला गणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफलता अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी, सजगता और ईमानदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यों को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि संकलित आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश के नामित जनगणना अधिकारी मोहम्मद इल्यास ने चार्ज अधिकारियों और उनकी टीमों को गहन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में 07 मई से 20 जून 2026 तक नागरिक स्वगणना एसई पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, 22 मई से 20 जून 2026 तक एचओएल के तहत मकान सूचीकरण और भवनों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान नागरिकों द्वारा ऑनलाइन दर्ज की गई सूचनाएं प्रगणकों को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मकान सूचीकरण की विधि, भवन गणना की तकनीक, डेटा संकलन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी (अधिशासी अधिकारी), ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी (तहसीलदार) और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति की शाही शादी:बदायूं के डॉ. बृजभान के साथ 7 फेरे लेंगी, वीआईपी लोगों का जमावड़ा
    Next Article
    अलीगढ़ में सपा नेता इशहाक के खिलाफ FIR:हथियार लेकर नगर आयुक्त के चैंबर में घुसे, जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment