Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कांग्रेस की अशोक जयंती-होली-ईद मिलन समारोह की तैयारी:26 मार्च को गजरौला में होगा कार्यक्रम, अजय राय भी हो सकते हैं शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में सम्राट अशोक जयंती तथा होली एवं ईद मिलन समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक पूर्व विधायक संजय कपूर के कैंप कार्यालय, गांधी समाधि के निकट संपन्न हुई, जिसमें जिले के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे ग्राम गजरौला मंगल धाम, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व विधायक संजय कपूर ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अशोक जयंती के साथ होली और ईद मिलन समारोह का संयुक्त आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द को और मजबूत करेगा। कपूर ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान खान ने भी कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया। शहर अध्यक्ष बाकर अली खान ने जानकारी दी कि नगर कांग्रेस कमेटी रामपुर जीरो पॉइंट से अतिथियों का स्वागत करेगी और उन्हें सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता अपने वाहनों सहित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे ताकि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सड़क पर हुई नमाज का सीएम ने लिया संज्ञान':अलीगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बोले– पाकिस्तान या ईरान चले जाएं
    Next Article
    कानपुर में फंदे से लटका मिला युवक:आखिरी बार पत्नी से कॉल पर बोला- पैसे नहीं मिले, घर कैसे आऊं; मुर्गी फॉर्म में काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment