Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कारोबारी अजब सिंह खुद ट्रेन से दिल्ली गए:CCTV आया सामने, परिजनों ने पुलिस पर लगाए थे आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में में कारोबारी अजब सिंह के कथित लापता होने का मामला मंगलवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। सुबह परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए, लेकिन देर शाम सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल दी। फुटेज में अजब सिंह खुद ट्रेन से दिल्ली जाते हुए दिखाई दिए। परिजनों ने तीन अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई न होने का आरोप लगाया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस थाना, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। परिवार ने आशंका जताई थी कि अजब सिंह को किसी ने बंधक बना लिया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कोसी नदी किनारे सहित कई संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। तंत्र-मंत्र से जुड़ी आशंका के आधार पर भी कुछ स्थानों पर जांच की गई, लेकिन दिनभर की तलाश में कोई सुराग नहीं मिला। शाम के समय पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अजब सिंह सामान्य स्थिति में अपना सामान लेकर ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने भी स्वीकार किया कि पुलिस सुबह से ही सक्रिय रूप से तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला स्वेच्छा से कहीं जाने का प्रतीत होता है। फिलहाल अजब सिंह की वापसी और उनके बयान का इंतजार किया जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सके। अजब सिंह की पत्नी ने भी माना कि पुलिस ने गंभीरता दिखाई थी और उनके न मिलने पर उन्होंने ही पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए थे। इस घटनाक्रम ने एक ओर परिवार की चिंता को उजागर किया, वहीं पुलिस की त्वरित सक्रियता भी सामने आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बुजुर्ग और किशोर पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा, जिला अस्पताल रेफर; जांच जारी
    Next Article
    कानपुर देहात में होली पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार:श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का फूलों, अबीर-गुलाल से किया पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment