Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी, लैपटॉप वितरित:जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ, कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

    10 hours ago

    2

    0

    रामपुर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला कल्याण विभाग ने विकास भवन परिसर में महिला सशक्तीकरण पर एक विचार गोष्ठी और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक आकाश सक्सेना, राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और नगर पालिका परिषद रामपुर अध्यक्ष सना मामून ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत लाभान्वित बच्चों को सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि कोविड-19 महामारी में निराश्रित हुए बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रति माह चार हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में कक्षा 9 या उससे ऊपर की पढ़ाई कर रहे बच्चों को अतिथियों द्वारा लैपटॉप भी वितरित किए गए। साथ ही, बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश देने के लिए कन्या जन्मोत्सव का भी आयोजन किया गया। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने महिला सशक्तीकरण को शहरों के साथ-साथ गांवों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) प्रमुख हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों को लगातार मिल रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने कहा कि महिलाओं की प्रगति से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या और वन स्टॉप सेंटर संचालिका चांद बी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:18 बीघा जमीन पर बने निर्माण ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    फतेहपुर में दुकानों की नीलामी रद्द:चेयरमैन और ईओ पर अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप, सभासदों ने की जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment