Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सीबीएसई गणित परीक्षा, 33 छात्र अनुपस्थित:13 केंद्रों पर 3740 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, शांतिपूर्ण संपन्न

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3773 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 33 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। सभी केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों और विद्यालय प्रशासन ने सीबीएसई बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। सिटी कोऑर्डिनेटर एन के तिवारी ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और सहयोग के लिए शिक्षकों तथा स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों से परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने की सकारात्मक रिपोर्ट मिली है। प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं के लिए भी इसी तरह की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जारी रखने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा में आकाश के ससुर अशोक का कद बढ़ा:मायावती ने रामजीलाल गौतम के पर कतरे, यूपी में नौशाद अली को 4 मंडलों की जिम्मेदारी
    Next Article
    शाहजहांपुर में सट्टा लिखते व्यक्ति का वीडियो:राह चलते पुलिस पकड़कर कार्रवाई का करती दावा, घरों में बेखौफ चल रहा अवैध कारोबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment