Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में शादी समारोह में छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट:एक महिला समेत चार लोग घायल, कार्रवाई की मांग

    7 hours ago

    2

    0

    रामपुर के करनपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में एक पक्ष के कुछ लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब सात लोगों ने तीन युवकों और एक महिला को पीटा। घायलों की पहचान चंद्रपाल, राजेश और राजवीर के रूप में हुई है। ये तीनों थाना स्वार क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी हैं और करनपुर में अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आए थे। मारपीट में एक महिला भी घायल हुई है। मारपीट के बाद सभी घायलों ने थाना अजीम नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने पुलिस को बताया कि सात लोगों ने उन पर हमला किया था। उन्होंने एक आरोपी की पहचान नोनी के रूप में की है, जबकि अन्य हमलावर उसके साथी थे और उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में 12 घंटे में भाभी-देवर ने की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, वजह तलाशने में लगी पुलिस
    Next Article
    फायरिंग कांड में पांच दिन बाद भी आरोपी फरार:सीसीटीवी में कैद हमलावर, फिर भी गिरफ्तारी नहीं; समझौते का दबाव बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment