Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में युवा लगातार दूसरे साल मना रहे गणेश उत्सव:भजन-कीर्तन से भक्ति का माहौल, 22 सितंबर को कोसी नदी में विसर्जन

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर शहर में युवाओं की पहल पर गणेश उत्सव लगातार दूसरे साल उत्साह से मनाया जा रहा है। माला टॉकीज के पास महादेव बाबा मस्त मंडल सेवा समिति ने गणेश प्रतिमा स्थापित की है। यहां नौ दिनों तक सुबह से रात तक गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धालु जुट रहे हैं। पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और गणेश गीतों का सिलसिला लगातार चल रहा है। समिति के सदस्यों ने गणेश प्रतिमा मुरादाबाद से लाकर आयोजन स्थल पर आकर्षक सजावट के साथ स्थापित की है। बप्पा के लिए विशेष भोग भी तैयार किए जा रहे हैं। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन और गणेश गीतों का आयोजन होता है। इसके बाद रात आठ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भजन-कीर्तन और आरती की जाती है। इस तरह दिन-रात गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना जारी रहती है। समिति के नितिन सैनी ने बताया कि युवाओं ने लगातार दूसरे साल गणेश उत्सव का आयोजन शुरू किया है। उन्हें मुंबई में होने वाले गणेश उत्सव से प्रेरणा मिली है। वहां जिस तरह लोग गणेश प्रतिमा स्थापित कर भजन, आरती और पूजा-अर्चना करते हैं, उसी तरह रामपुर में भी युवाओं ने मिलकर यह आयोजन शुरू किया। नितिन सैनी के मुताबिक, पिछले दो सालों में बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन से जुड़ रहे हैं। युवाओं का मकसद लोगों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना है। गणेश उत्सव के दौरान युवा खुद पूजा और अन्य व्यवस्थाओं में लगे हैं। विधि-विधान से विसर्जन किया आयोजकों ने बताया कि नौ दिन तक पूजा और कीर्तन के बाद 22 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शहर के लोग भी विसर्जन यात्रा में शामिल होंगे और गणेश प्रतिमा को कोसी नदी तक ले जाया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में चंद रुपयों के बकाए पर कट रहे कनेक्शन:7.78 करोड़ के व्यावसायिक बिल अटके; 6642 बकायेदारों पर कार्रवाई सुस्त
    Next Article
    जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप:मेंहदावल में आवेदकों से 2000 रुपए तक मांगे जाने का दावा, 2 महीने में 150 आवेदन अटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment