Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप:मेंहदावल में आवेदकों से 2000 रुपए तक मांगे जाने का दावा, 2 महीने में 150 आवेदन अटके

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल ब्लॉक में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर आवेदकों से ₹1000 से ₹2000 तक वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। इससे आवेदकों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पिछले दो महीनों में करीब 150 आवेदन लंबित होने की बात सामने आई है। पैसे नहीं देने पर आवेदन अटकने का आरोप बताया जा रहा है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े ऑनलाइन आवेदन और उनके डिस्पैच का काम निजी लोगों से कराया जा रहा है। इसी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आवेदकों का आरोप है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुविधा शुल्क के नाम पर ₹1000 से ₹2000 तक मांगे जाते हैं। पैसे नहीं देने पर आवेदन लंबित रहने की शिकायत है। आधार में बदलाव के लिए प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे लवकुश टिकरी गांव निवासी लवकुश यादव ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड में बदलाव कराना है। इसके लिए वह जन्म प्रमाण पत्र बनवाने मेंहदावल ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। उनके मुताबिक, वहां कर्मचारियों ने उनसे ₹1000 की मांग की। लवकुश ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं थे। करीब एक महीना बीतने के बाद भी उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। वह प्रमाण पत्र के लिए लगातार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। डीपीआरओ बोले- शिकायत मिली तो होगी जांच डीपीआरओ अरुण कुमार ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होती है। प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर किसी कर्मचारी द्वारा धन मांगने की शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लंबित आवेदनों की भी जांच कराकर उनका नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में युवा लगातार दूसरे साल मना रहे गणेश उत्सव:भजन-कीर्तन से भक्ति का माहौल, 22 सितंबर को कोसी नदी में विसर्जन
    Next Article
    मऊ में लंपी वायरस का खतरा, पशुपालन विभाग अलर्ट:27 टीमें कर रहीं गोवंशों का टीकाकरण, 87 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment