Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर रज़ा पुस्तकालय के संरक्षण पर बड़ा फैसला:दुर्लभ पांडुलिपियों, भवनों के लिए विशेषज्ञों ने बनाई नई रणनीति

    7 hours ago

    2

    0

    रामपुर रज़ा पुस्तकालय में गुरुवार को संरक्षण सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुस्तकालय के ऐतिहासिक भवन, दुर्लभ पांडुलिपियों और कलाकृतियों के संरक्षण के लिए एक समग्र व वैज्ञानिक नीति तैयार करना था। विशेषज्ञों ने परिसर का निरीक्षण कर भवनों की स्थिति, मौजूदा संरक्षण व्यवस्था और संग्रह के भंडारण का मूल्यांकन किया। दीर्घकालिक संरक्षण के लिए एक व्यापक कंजर्वेशन मैनेजमेंट प्लान (CMP) तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में भवनों के ऐतिहासिक उपयोग का अध्ययन, संग्रहालय व प्रदर्शनी क्षेत्रों का विकास, पुस्तकालय सेवाओं का विस्तार और शोधार्थियों के लिए सुविधाओं में सुधार शामिल होगा। इसके साथ ही, दुर्लभ पांडुलिपियों और कलाकृतियों के संरक्षण के लिए एक समग्र आर्ट कंजर्वेशन पॉलिसी बनाने पर भी सहमति बनी। इस नीति में आधुनिक तकनीक, जोखिम प्रबंधन, आपदा तैयारी, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होंगे। विशेषज्ञों ने बताया कि भवनों का क्षरण स्वाभाविक है, लेकिन नियमित रखरखाव और वैज्ञानिक तरीकों से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए दैनिक रखरखाव योजना और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रत्येक विभाग में आपदा प्रबंधन टीम बनाने और त्वरित स्थिति सर्वेक्षण कराने पर भी जोर दिया गया। इसी अवसर पर विश्व धरोहर दिवस के तहत दुर्लभ कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ई-केवाईसी अधूरी, 200 उपभोक्ता सिलेंडर से वंचित:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- गैस की कमी नहीं, हर एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर
    Next Article
    देवरिया में दो झोपड़ियों में लगी आग, VIDEO:एक युवक पर आग लगाने का आरोप, गृहस्थी का सामान जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment