Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ई-केवाईसी अधूरी, 200 उपभोक्ता सिलेंडर से वंचित:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- गैस की कमी नहीं, हर एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर

    9 hours ago

    2

    0

    संभल में ई-केवाईसी अधूरी होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता परेशान हैं। जिले में लगभग 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पिछले 2-3 साल से अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, जिसके चलते उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। गैस एजेंसियां प्रतिदिन ई-केवाईसी कर रही हैं, फिर भी कई उपभोक्ता बिना केवाईसी के सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को संभल कोतवाली कस्बे की 8 समेत जनपद की 39 गैस एजेंसियों पर 10,500 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। इस दौरान, लगभग 200 ऐसे उपभोक्ता सामने आए जिनकी ई-केवाईसी अधूरी थी और उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। एक ऐसा ही मामला सामने आया जब एक मां अपने बेटे के मजदूरी पर जाने के बाद घर में गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंची, लेकिन ई-केवाईसी अधूरी होने के कारण उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। इन उपभोक्ताओं को अब चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने बताया कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और प्रत्येक एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं की किसी भी परेशानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां शिकायत मिलने पर तुरंत निस्तारण किया जाएगा। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं को गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। गांव पैंतिया निवासी महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बुकिंग की थी और ओटीपी आने के बाद उन्हें सिलेंडर मिल गया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना गैस कनेक्शन गंवा की एजेंसी से इण्डेन कैलादेवी गैस एजेंसी पर ट्रांसफर कराया था। गांव रसूलपुर की सोमवती ने बताया कि छोटे बच्चे होने के कारण वे देर से सिलेंडर लेने आई थीं। घर में गैस खत्म होने के बाद उन्हें भी चूल्हे पर खाना पकाना पड़ा। संभल के मोहल्ला कोट गर्वी निवासी मुरादन नामक महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह दोपहर से गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर बैठी हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। एजेंसी के कर्मचारी उनके कनेक्शन की केवाईसी करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 28 कुंतल बरामद:लखनऊ टीम ने की कार्रवाई, दो गोदाम सील
    Next Article
    रामपुर रज़ा पुस्तकालय के संरक्षण पर बड़ा फैसला:दुर्लभ पांडुलिपियों, भवनों के लिए विशेषज्ञों ने बनाई नई रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment