Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर रज़ा पुस्तकालय विकास बैठक में अहम निर्णय:किला हस्तांतरण, डिजिटलीकरण और वैश्विक शोध केंद्र बनाने पर चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर रज़ा पुस्तकालय में बुधवार को 'विकास एवं योजना संबंधी सलाहकार समिति' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें संस्थान के दीर्घकालिक विकास, आधुनिकीकरण और वैश्विक पहचान बनाने पर व्यापक चर्चा की गई। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने बैठक की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामपुर किले की भूमि और भवनों को पुस्तकालय को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किले का सर्वेक्षण कराया गया है, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने भवनों का संरचनात्मक ऑडिट किया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि किले के ऐतिहासिक भवन पुस्तकालय को मिलने पर उनके संरक्षण और पुनर्स्थापन का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। इसका लक्ष्य दुर्लभ पांडुलिपियों, चित्रकलाओं और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित कर पुस्तकालय को अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करना है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने किला परिसर के हस्तांतरण और विस्तार योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि भवन चरणबद्ध तरीके से खाली कराए जा रहे हैं और जल्द ही पुस्तकालय को सौंप दिए जाएंगे। समिति ने पुस्तकालय के आधुनिकीकरण के लिए सार्वजनिक-निजी सहभागिता मॉडल, डिजिटल अवसंरचना और पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया। इसके साथ ही शोध सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इसे पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने, वर्चुअल टूर और डिजिटल प्रदर्शनी जैसी सुविधाओं को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि पुस्तकालय को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, सांस्कृतिक उत्सव और शोध गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। बैठक के बाद दरबार हॉल में दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुद्धेश्वर व्यापार मंडल का गठन, पदाधिकारी चुने गए:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में चुनाव संपन्न
    Next Article
    लखनऊ में स्कूटी सवार महिला से बदमाशों ने छीनी चेन:बाइक सवार दो बदमाश झपट ले गए, CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment