Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर SP की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही:कप्तान भी भावुक हुए, सिर पर हाथ रखकर चुप कराया; पत्नी की आंखें भी नम हुईं

    4 hours ago

    2

    0

    रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई समारोह में महिला सिपाही भावुक हो गईं। एक सिपाही फूट-फूटकर रो पड़ी। कप्तान भी अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पा रहे थे। तनु नाम की एक महिला सिपाही को अत्यधिक रोते देख उन्होंने उसे पास बुलाया और उसके सिर पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया। एसपी के साथ मौजूद उनकी पत्नी की भी आंखें नम हो गईं। उन्होंने एक-एक सिपाही से मुलाकात की और फिर से आने का वादा किया। इस दौरान वे महिला सिपाहियों से परिवार की तरह हंसी-मजाक कर भावुक माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करते रहे। दरअसल, सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर शासन ने किया। इस सूची में रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र का भी नाम शामिल था। उन्हें अब सीतापुर में पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। देखिए 3 तस्वीरें… सिपाहियों ने गाड़ी खींचकर दी पारंपरिक विदाई मंगलवार को पुलिस लाइन में हुए विदाई समारोह के बाद एसपी विद्यासागर मिश्र अपनी नई पोस्टिंग के लिए रवाना हुए। एसपी की गाड़ी को फूलों से सजाया गया। पुलिसवालों ने पारंपरिक रूप से गाड़ी को खींचकर कुछ दूर तक पहुंचाया और फिर वे रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने जिला जज भानू देव शर्मा से भी मुलाकात की। जिला जज ने गले लगाकर उनको नई पोस्टिंग की शुभकामनाएं दी। रामपुर की जनता का आभार जताया एसपी विद्यासागर मिश्र ने पुलिस बल और रामपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले में तैनाती के दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों और आम लोगों से जो सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने मातहतों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने की अपील की। अब जानिए एसपी विद्यासागर मिश्र के बारे में… एसपी विद्यासागर मिश्र 2015 बैच के पदोन्नत आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती 24 जून 2024 को एसपी रामपुर के रूप में हुई थी। रामपुर आने से पहले वे नोएडा कमिश्नरेट में तैनात थे। 31 मार्च की शाम उनका स्थानांतरण सीतापुर पीएसी वाहिनी में कर दिया गया। रामपुर में उन्होंने सिविल लाइंस थाना, पुलिस लाइंस, नगर कोतवाली, खजुरिया थाना, बिलासपुर थाना समेत कई थानों की बिल्डिंग्स को बेहतर कराया। रामपुर में उन्होंने गौतस्करों पर नकेल कसते हुए दो दर्जन से ज्यादा गोतस्करों से मुठभेड़ की और सैकड़ों आरोपियों को जेल भेजा। शाहबाद थाना क्षेत्र में मूकबधिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया और 30 दिन के भीतर उसे आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में नरमुंड की माला पहनकर नाचे भक्त, VIDEO:मुंह से आग बरसाई, 1100 गदा लेकर चले; हनुमानगढ़ी में 1 KM लंबी लाइन
    Next Article
    कानपुर में अहूजा और प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द:किडनी ट्रांसप्लांट केस में प्रिया हॉस्पिटल सील, कई हॉस्पिटलों को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment