Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंदेव गिरि अयोध्या में रामकथा कहेंगे:19 मार्च से शुरू होकर 27 तक चलेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह हैं आयोजक

    3 hours ago

    1

    0

    राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और देश के प्रसिद्ध कथावचाक स्वामी गोविंददेव गिरि अयोध्या में श्रीरामकथा कहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके पति रोहित सिंह आलोक के विशेष अनुरोध पर यह आयोजन उनके गांव सरायरासी में होगा। 19 से 27 मार्च तक होने वाली रामकथा में प्रदेश भर के जन प्रतिनिधियों और रामकथा प्रेमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। अयोध्या एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के रंग में रंगने जा रही है। आयोजन की तैयारियां इन दिनों युद्धस्तर पर चल रही हैं। कथा का संयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के निर्देशन में किया जा रहा है।इस महोत्सव की विशेषता यह है कि भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का रसपूर्ण गुणानुवाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज द्वारा किया जाएगा। उनके मुखारविंद से रामकथा श्रवण करने का अवसर मिलना ही श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का विषय माना जा रहा है।सरायरसी से लेकर अयोध्या तक कथा को लेकर व्यापक उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों में एक माह पूर्व से ही कथा को लेकर जिज्ञासा और प्रतीक्षा का भाव देखा जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण और समाज में नैतिक मूल्यों के पुनर्स्थापन का माध्यम बनेगी। आलोक सिंह रोहित ने बताया कि रामकथा के आयोजन की प्रेरणा उन्हें श्रीराम भक्त हनुमान जी की कृपा से प्राप्त हुई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा और लोगों को आदर्श जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि कथा पंडाल, मंच, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की तैयारियां तीव्र गति से की जा रही हैं।आयोजन में अयोध्या ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों से संत-महंत, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश और देश के कई राजनेताओं के भी कथा में सहभागिता करने की चर्चा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने भी कथा महोत्सव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या तथा आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में कथा में सम्मिलित होने को उत्सुक हैं। सरायरसी ग्राम सभा इन दिनों भक्ति की भावभूमि में परिवर्तित होती दिख रही है। गांव की गलियों में रामनाम की गूंज और लोगों की तैयारियां इस बात का संकेत दे रही हैं कि आने वाले दिनों में यहां आध्यात्मिक समागम का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं को अब 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है, जब रामकथा की अमृतधारा प्रवाहित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी मंदिर के पास नाले में महिला का शव मिला:कंबल में लिपटी थी बॉडी, हाथ पर RN लिखा; हत्या कर फेंकने का शक
    Next Article
    अयोध्या में 3 मार्च को नहीं होंगे रामलला के दर्शन:चंद्रग्रहण के चलते दिन में बंद रहेंगे मंदिर, शाम को फिर से खुलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment