Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 3 मार्च को नहीं होंगे रामलला के दर्शन:चंद्रग्रहण के चलते दिन में बंद रहेंगे मंदिर, शाम को फिर से खुलेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    होली के ठीक एक दिन पहले 3 मार्च को पूरे दिन अयोध्या में रामलला सहित 10 हजार मंदिरों में दर्शन नहीं हो सकेंगे। इस दिन चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 से लगेगा। शाम को 6:47 बजे तक ग्रहण रहेगा। चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक के प्रभाव के कारण सुबह 6:20 बजे से मठ-मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार शाम सात बजे के बाद मंदिर कितनी देर तक खुला रहेगा, यह भीड़ की स्थिति पर निर्भर होगा। हालांकि सुबह 4:30 बजे की मंगला आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। इसके बाद शाम को सात बजे पूरे मंदिर की धुलाई और भगवान के अभिषेक और पूजन के बाद फिर से दर्शन शुरू हो सकेगा। हनुमत ज्योतष केंद्र के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य राकेश दास ने बताया कि तीन मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने बताया कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। भारत में चंद्रमा उदय लगभग 6:26 बजे होगा, इसलिए यहां ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा। अधिकतम ग्रहण का समय शाम 6:33 से 6:40 बजे के बीच रहेगा। आचार्य राकेश के अनुसार चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य रहेगा। तीन मार्च की सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता। सूतक के चलते रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, मणिराम दास छावनी और श्रीरामवल्लभाकुंज सहित रामनगरी के सभी आठ हजार मठ-मंदिर पूरे दिन बंद रहेंगे। ग्रहण काल के मोक्ष के बाद शाम को मंदिर की साफ-सफाई के बाद लगभग सात बजे से दर्शन शुरू होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंदेव गिरि अयोध्या में रामकथा कहेंगे:19 मार्च से शुरू होकर 27 तक चलेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह हैं आयोजक
    Next Article
    नोएडा के स्काईवॉक में टेक्निकल फॉल्ट को किया जाएगा दूर:बीम हटाने से पहले की जाएगी फ्रेमिंग, इसी पर रहेगा स्टेशन का भार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment