Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामवीर के साथ CM योगी से मिले केके मिश्रा:महानगर सीट पर दावेदारी ठोंके जाने की चर्चाएं तेज;देहात सीट से लड़ चुके हैं चुनाव

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद देहात सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर केके मिश्रा ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस मुलाकात में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या ठाकुर रामवीर सिंह महानगर सीट पर केके मिश्रा को बतौर दावेदार पार्टी के नए संगठन के सामने पेश रहे हैं। रामवीर ठाकुर और केके मिश्रा की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं। मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक होने वाले ठाकुर रामवीर के सियासी कार्यक्रमों में केके मिश्रा ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। ठाकुर रामवीर सिंह और शहर विधायक रितेश गुप्ता के बीच की खटास किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में इस मुलाकात को शहर सीट पर केके मिश्रा की दावेदारी की पहल के रूप में देखा रहा है। केके मिश्रा पहले भी शहर सीट पर दावा पेश कर चुके हैं। 2022 में भी पार्टी संगठन के सामने उनकी ओर से ये तर्क रखा गया था कि करीब 60 हजार ब्राहम्मण वोटों वाली महानगर सीट पर किसी ब्राहम्मण नेता को मौका दिया जाना चाहिए। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से रामवीर सिंह की नजदीकियां जगजाहिर हैं। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि रामवीर खुद का राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस कोशिश में जुटे हैं कि 2027 में उनकी पसंद के कुछ टिकट फाइनल हो जाएं। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए रामवीर सिंह लॉबिंग में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में नहर में कूदा व्यक्ति लापता:बचाने कूदा मछुआरा पानी में समाया, पुलिस और SDRF सर्च ऑपरेशन में जुटी
    Next Article
    टीम इंडिया की जीत के कप्तान सूर्यकुमार यादव आल्हादित, भारतीय प्लेयर्स के साथ नामीबिया के लिए भी खोला दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment