Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रानू ने ट्रेन में दातून बेचकर कमाए 17 हजार:कानपुर में चचेरे भाई की हत्या के बाद गोवा में विदेशी के पैसों से होटल में रुका

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में साढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ रानू खान के मामले में चौकाने वाले जानकारी सामने आयी है। वह अंग्रेजी के साथ-साथ रशियन, साउथ इंडियन और बुंदेलखंड की भाषा अच्छे से बोलता है। यही कारण है कि गोवा में एक विदेशी से दोस्ती गांठकर उसके पैसों से होटल में रुका, जबकि रशियन लड़की से दोस्ती कर उसके साथ घूमता फिरता रहा। फरारी के दौरान उसने 17 हजार रुपयों का इंतजाम नीम की दातून बेचकर किया। सात अगस्त की रात चचेरे भाई की हत्या की थी साढ़ के देवसढ़ गांव में सात अगस्त की रात 12 बजे चचेरे भाई वाहन चालक मुमताज की बेरहमी से हत्या के बाद मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ रानू फरार हो गया था। हत्या अंजाम देने के बाद रानू हमीरपुर में बहन के घर पहुंचा। यहां से वह चित्रकूट गया और पहचान छिपाने को सिर के बाल कटवा लिए। एक बारगी पुलिस उस तक पहुंच गई और उसकी फोटो उसे ही दिखाकर पूछा, इसे कहीं देखा है। पुलिस पीछे लगी है, यह बात वह जानता था। इसलिए वह मानिकपुर पहुंचा और सुपर फास्ट ट्रेन में बैठकर भुसावल, मुंबई, बलसाढ़, सूरत, रत्नागिरी से भागते हुए गोवा तक पहुंच गया। रास्ते में टीटीई उससे टिकट न मांगे इसलिए नीम के पेड़ों से दातून तोड़कर उसके छोटे बंडल बनाए और ट्रेन में बेचता हुआ चला गया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि हमीरपुर से गोवा के बीच करीब 17 हजार रुपये की दातूून उसने ट्रेन में बेची। कोच्चि, मुंबई, गोवा में कर चुका बावर्ची का काम इसके चलते न तो टीटीई ने पकड़ा और कमाई भी हो गई। पुलिस को उसने बताया कि वह अंग्रेजी, रशियन, साउथ इंडियन और बुंदेलखंड भाषा अच्छे से बोलना जानता है। उसने कोच्चि, मुंबई, गोवा में बावर्ची का काम किया है। वह अच्छा खाना बनाना भी जानता है। अपनी इसी काबिलियत के बल पर उसने एक अंग्रेज से दोस्ती कर गोवा में उसके पैसों से होटल में रुका। यहां एक रशियन लड़की के साथ से भी अच्छी दोस्ती हो गई थी, वह भी मदद करती थी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह सरेंडर करने कानपुर आ गया और पकड़ा गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रानू शातिर होने के साथ-साथ कई भाषाएं जानता है। इसी के चलते फरार के दौरान वह लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगता भी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज बुखार में मेडिकल स्टोर पहुंची किशोरी:सीतापुर में इंजेक्शन-ड्रिप के बाद बिगड़ी हालत, मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
    Next Article
    कन्नौज में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:युवती से दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी का आरोपी पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment