Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के सेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा:शूटिंग की तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स अलर्ट, बंद सेट पर हो रही शूटिंग

    13 hours ago

    1

    0

    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म प्रलय के सेट से तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब फिल्म की शूटिंग मुंबई के बोरीवली स्थित एक स्टूडियो में बंद सेट पर की जा रही है। यहां बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती कर दी गई है। मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म में रणवीर का लुक या जॉम्बी वाले सीन रिलीज से पहले सामने आएं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़े लेवल पर जॉम्बी वाले सीक्वेंस फिल्माए गए थे। जॉम्बी वाले सीन की शूटिंग के लिए बनाया गया बंद सेट रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक रणवीर का लुक पहली बार बड़े पर्दे पर देखें। इसलिए बोरीवली के स्टूडियो में पूरी तरह बंद सेट बनाया गया है। सूत्र के मुताबिक, पिछले सप्ताह जॉम्बी वाले बड़े सीक्वेंस शूट किए गए थे। इन सीन में काफी बारीकी से काम किया जा रहा है। इसलिए शूटिंग को बाहरी लोगों की नजरों से दूर रखना जरूरी था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ‘प्रलय’ में करीब 200 जॉम्बी दिखेंगे, ₹300 करोड़ बताया जा रहा बजट फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका जॉम्बी वर्ल्ड बताया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक बड़े सीक्वेंस में रणवीर के साथ करीब 200 कलाकार जॉम्बी के रूप में नजर आए। इस सीन को बड़े लेवल पर शूट किया गया। फिल्म का बजट करीब ₹300 करोड़ बताया गया है। हालांकि, मेकर्स ने इस बजट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर हंसल मेहता ने कहा था कि फिल्म में ऐसा पोस्ट-एपोकैलिप्टिक वर्ल्ड दिखाया जाएगा, जिसे भारतीय सिनेमा में इस लेवल पर पहले नहीं बनाया गया है। सितंबर और नवंबर में लीक हुईं रणवीर की तस्वीरें सितंबर 2026 में फिल्म के सेट से रणवीर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन तस्वीरों में रणवीर लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में नजर आए थे। एक वीडियो में वह एक बच्ची को पीठ पर उठाए दिखाई दिए थे। उनके साथ मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आई थीं। इसके बाद 16 नवंबर को रणवीर की एक और तस्वीर सामने आई। इसमें उन्होंने भूरे रंग की जैकेट पहनी थी। उनके लंबे बाल थे और चेहरे का कुछ हिस्सा स्कार्फ से ढका था। ऑस्ट्रेलिया में होनी थी शूटिंग, फिर मुंबई में शुरू हुआ काम फिल्म की शूटिंग को लेकर पहले ऑस्ट्रेलिया की लोकेशन की चर्चा थी। बाद में मेकर्स ने शूटिंग मुंबई में करने का फैसला किया। इंडिया टुडे की अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई। इसके बाद आसपास की असली लोकेशन पर भी शूटिंग की योजना बनाई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के करीब रहना चाहते थे। इसी वजह से शूटिंग की जगह बदलने की बात सामने आई थी। हालांकि, इसे फिल्म की लोकेशन बदलने का आधिकारिक एकमात्र कारण नहीं बताया गया है। मुंबई को फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में शहर की असली जगहों पर शूटिंग से फिल्म को अलग लुक देने की कोशिश की जा रही है। कौन हैं फिल्म के डायरेक्टर जय मेहता? प्रलय का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। वह फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। जय इससे पहले स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी में को-डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 2024 में आई वेब सीरीज लुटेरे का निर्देशन भी किया था। यह सीरीज समुद्री लुटेरों और एक जहाज पर फंसे लोगों की कहानी पर आधारित थी। प्रलय उनके करियर की पहली फीचर फिल्म बताई जा रही है। रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी आएंगी नजर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में हैं। कल्याणी फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं। ‘प्रलय’ से कल्याणी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्काउट पर जमकर भड़के सलमान:बोले- तुमने लव की इमेज खराब कर दी, अगर आज नहीं बोलूंगा तो मुझ पर लानत है; रोने लगीं लव
    Next Article
    आकाश दीप के सिर पर चोट लगी, मैच से बाहर:एक ही ओवर में दो बार लगी चोट, विकेट लेने के बाद बुमराह का डांस

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment