Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणवीर सिंह पर नॉन-कोऑपरेशन का फैसला FWICE ने वापस लिया:अशोक पंडित बोले- एक्टर पर बैन नहीं लगा था; हमारे पास वो अधिकार नहीं है

    9 hours ago

    1

    0

    फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (NCD) को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया है। बुधवार को FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आधिकारिक बयान में कहा कि इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के हस्तक्षेप और अपील के बाद यह फैसला लिया गया है। संगठन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एकता, सहयोग और सौहार्द बनाए रखना सबसे जरूरी है। इसी उद्देश्य से मामले को बातचीत और आपसी समझ के जरिए सुलझाने का निर्णय लिया गया। अशोक पंडित बोले- बैन नहीं था FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि FWICE ने कभी भी रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगाया था। उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस मामले को बैन के तौर पर पेश न किया जाए, क्योंकि इससे कन्फ्यूजन पैदा होता है। अशोक पंडित ने कहा कि FWICE के पास किसी को बैन करने का अधिकार नहीं है। संगठन केवल नॉन-कोऑपरेशन यानी सहयोग न करने का फैसला ले सकता है। उनके मुताबिक, यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है कि कोई तकनीशियन, वर्कर, निर्माता या कलाकार किसी व्यक्ति के साथ काम करना चाहता है या नहीं। 25 मई को जारी हुआ था आदेश FWICE ने 25 मई को रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था, जिसके तहत संस्था ने अपने सभी सदस्यों से रणवीर के किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने को कहा था। यह पूरा विवाद रणवीर सिंह के फिल्म डॉन 3 से बाहर होने से जुड़ा था। इस फिल्म को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही थी। मामले में कहा गया कि फिल्म की तैयारियां पूरी होने और शूटिंग शुरू होने से मात्र तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। प्रोजेक्ट छोड़ने से हुए नुकसान के एवज में मेकर्स ने रणवीर से 45 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की थी। दावा- रणवीर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा था मंगलवार को रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को लीगल नोटिस भेजा है। ऐसा दावा एनडीटीवी की रिपोर्ट में किया गया है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कमिटमेंट तोड़ने पर उठाए सवाल फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते विवादों के बीच प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि हाल के दिनों में कई एक्टर, डायरेक्टर और टेक्नीशियन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले अपने कमिटमेंट से पीछे हट रहे हैं, जिससे प्रोड्यूसर्स को भारी फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है। गिल्ड ने कहा कि उसे अपने सदस्यों एक्सेल एंटरटेनमेंट और पैनोरमा स्टूडियोज से भी ऐसी ही शिकायतें मिली थीं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि प्रोजेक्ट की रिलीज से कुछ दिन पहले किए गए बदलावों से फिल्मों को नुकसान हुआ है। बयान में कहा गया कि इससे फिल्मों की साख, ब्रांड वैल्यू और सैकड़ों तकनीशियनों व क्रू मेंबर्स की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ता है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे अपने विवाद बातचीत और आपसी समझ से सुलझाएं। डॉन 3 विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रणवीर सिंह के समर्थन में आए राम गोपाल वर्मा:डॉन 3 विवाद पर बोले- FWICE को बैन करो, एक्टर को नहीं 'डॉन 3' विवाद के बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा रणवीर सिंह के सपोर्ट में सामने आए हैं। साथ ही उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' (असहयोग निर्देश) पर भी सवाल उठाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित जानी बोले- 'काला हिरण' सलमान की बायोपिक नहीं है:फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है
    Next Article
    नॉर्वे चेस में प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड नं-1 कार्लसन को हराया:7 दिन में दूसरी बार मात दी; आनंद से लिनारेस टूर्नामेंट में दो बार हारे थे मैग्नस

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment