Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में:आखिरी मिनट में क्रोएशिया का गोल रद्द, नाराज फैंस ने मैदान पर बोतलें फेंकी

    14 hours ago

    1

    0

    स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने शुक्रवार को क्रोएशिया को 2-1 से हराया। अब पुर्तगाल का मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन से 7 जुलाई को होगा। स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मैच जीता है। एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को हराकर लगातार चौथी बार टॉप-16 में जगह बनाई। टोरेंटो स्टेडियम में इवान पेरिशिच ने हाफ टाइम के बाद गोल कर क्रोएशिया को 1-0 से आगे कर दिया। 68वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 रहा। इंजरी टाइम में गोंसालो रामोस ने हेडर से गोल कर पुर्तगाल की जीत लगभग पक्की कर दी। आखिरी क्षणों में क्रोएशिया ने बराबरी का गोल किया, लेकिन VAR रिव्यू के बाद मारियो पासालिच ऑफसाइड पाए गए और गोल रद्द कर दिया गया। इस फैसले से नाराज क्रोएशियाई प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें फेंकी और रेफरी के खिलाफ विरोध जताया। रोनाल्डो का सेलिब्रेशन देखिए पहला हाफ गोल रहित रहा मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। पुर्तगाल का दबदबा रहा, लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी। हाफ टाइम के बाद जोसिप स्टानिशिच के क्रॉस पर इवान पेरिशिच ने 53वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। 68वें मिनट में पुर्तगाल को मिली पेनल्टी पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्कोर 1-1 कर दिया। यह वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में रोनाल्डो का पहला गोल है। वे इस स्टेज में गोल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 41 साल 147 दिन की एज में गोल दागा। उन्होंने अपने ही देश के पेपे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। रामोस के हेडर से पुर्तगाल को बढ़त दिलाई मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाता दिख रहा था। लेकिन इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंकालो रामोस ने हेडर से पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिला दी। स्पेन Vs ऑस्ट्रिया स्पेन ने 2010 के बाद पहला नॉकआउट मैच जीता, ऑस्ट्रिया को हराया स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और टूर्नामेंट का अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट रखी। ऑस्ट्रिया गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका और गोलकीपर उनाई सिमोन को एक भी सेव नहीं करना पड़ा। पहले हाफ में शुरुआती सावधानी के बाद स्पेन ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद आक्रमण तेज किया। 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के पास पर मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा। एलेक्स बैएना ने मूव बनाया और उनका पास पेड्रो पोरो तक पहुंचा। पोरो ने हेडर से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। 89वें मिनट में कुकुरेला ने पास दिया, जिस पर ओयारजाबाल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। यामाल ने सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया। उन्होंने स्पेन के 10 ऑन-टारगेट शॉट्स में से चार लगाए। 85वें मिनट में उनका शॉट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने गोललाइन पर रोक दिया। इसके कुछ देर बाद उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, 'बड़ी टीमें जरूरत के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हमने शानदार मैच खेला और लगभग परफेक्शन के करीब पहुंचे। फिर भी हमें लगातार सुधार करना होगा, क्योंकि आगे हर मुकाबला कठिन होगा।' ऑस्ट्रिया की कोशिश नाकाम रही ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह बचाव किए और कई आसान दिख रहे मौकों को गोल बनने से रोका। इसके बावजूद टीम हार नहीं टाल सकी। ऑस्ट्रिया 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा था। स्विट्जरलैंड Vs अल्जीरिया स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया स्विट्जरलैंड ने मैच के 10वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी। जब जोहान मंजांबी ने तेजी से दौड़ लगाकर पेनल्टी बॉक्स में प्रवेश किया और बाइलाइन से सटीक कटबैक पास दिया। इस पास पर ब्रील एम्बोलो ने छह गज के बॉक्स के भीतर से गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक 1-0 की स्कोर लाइन रही। फिर दूसरे हाफ की शुरुआत में रफीक बेलघाली की अधूरी क्लियरेंस गेंद डैन एनडोये के पास पहुंची। उन्होंने 46वें मिनट में गोलकीपर लुका जिदान को छकाकर गोल किया और टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद अल्जीरिया मैच में वापसी के लिए कोई बड़ा मौका नहीं बना सका। स्विट्जरलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति ने पूरे मुकाबले में विपक्षी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। स्विस टीम ने संयमित खेल दिखाते हुए जीत आराम से अपने नाम कर ली। -------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का काबो वर्डे से मुकाबला, मेसी FIFA वर्ल्ड कप में 6 गोल कर चुके FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला काबो वर्डे से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 6 गोल कर चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड विमेंस T20 वर्ल्डकप के फाइनल में:साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया; ब्रंट और नाइट के बीच 133 रन की साझेदारी
    Next Article
    डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक और रायबाकिना विंबलडन के तीसरे दौर में:आर्थर फेरी अकेले ब्रिटिश खिलाड़ी बचे, दिमित्रोव भी जीते

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment