Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप के आरोपी उत्तम स्वामी की जबलपुर में कथा:महामंडलेश्वर ने खुद को कमरे में बंद किया, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    रेप के आरोपों में घिरे श्री पंच अग्नि अखाडे़ के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी इन दिनों जबलपुर में हैं। वे यहां 10 एकड़ में फैले अपने आश्रम में भागवत कथा कर रहे हैं। कथा का आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक है। आश्रम भेड़ाघाट के हीरापुर में है। शुक्रवार को दैनिक भास्कर ने उत्तम स्वामी से बात करने की कोशिश की, लेकिन शिष्यों ने मिलने नहीं दिया। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली कथा साढ़े 3 बजे तक भी शुरू नहीं हो सकी। महामंडलेश्वर अपने कक्ष से बाहर ही नहीं निकले। काफी देर बाद कथा स्थल पर सूचना दी गई कि महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उनके स्थान पर एक शिष्य ने व्यासपीठ से कथा शुरू की। कथा स्थल करीब 5 हजार वर्गफीट में बना है, इसमें 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां झूले, खाने-पीने समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। खुद को कमरे में बंद किया सूत्रों के मुताबिक, उत्तम स्वामी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। रेप के आरोपों पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। श्री पंच अग्नि अखाड़ा (शंभू पंच अग्नि अखाड़ा) का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है। इसकी शाखाएं प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और जूनागढ़ में भी हैं। अखाड़े के महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज को ध्यान योगी उत्तम स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। उत्तम स्वामी का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के लोहगांव में हुआ था। राजस्थान की युवती ने दिल्ली पुलिस को किया था ई-मेल दरअसल, उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग भी की है। पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज करवाने की भनक लगते ही उसे धमकियां मिलने लगी हैं। उत्तम स्वामी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उनके करीबी लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। युवती ने ई-मेल में लिखा है कि उसके और उसके परिवार के बारे में बेहद निजी जानकारी रखी जा रही है। उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। पीड़िता ने कहा- धर्म की आड़ में कई साल किया यौन शोषण युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तम स्वामी कई साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब वह नाबालिग थी, तभी से धर्म की आड़ में उसके साथ गलत काम किए गए। उसने विरोध किया तो उसे डराया-धमकाया गया। उत्तम स्वामी के प्रभाव के कारण लंबे समय तक वह शिकायत नहीं कर सकी। पीड़िता ने यह भी कहा है कि उसके पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं और वह कानून की मदद लेना चाहती है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी के प्रभाव के कारण साक्ष्यों से छेड़छाड़ की जा सकती है। पीड़िता के अंग्रेजी में भेजे गए ईमेल का हिन्दी में अनुवाद… मैं (पीड़िता) अपने लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा का औपचारिक अनुरोध करने के लिए यह पत्र लिख रही हूं। मुझे उत्तम स्वामी (आरोपी) द्वारा गंभीर यौन अपराध (बलात्कार) का शिकार बनाया गया है। मैं भारतीय न्याय संहिता (BNS)/भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत औपचारिक शिकायत दर्ज कराने वाली हूं। आरोपी स्वयंभू आध्यात्मिक व्यक्ति है, जिसका काफी प्रभाव और बड़ा अनुयायी वर्ग है। उसे हाल ही में मेरे द्वारा कानूनी कार्रवाई करने के इरादे की जानकारी मिल गई है। तब से मुझे एफआईआर दर्ज होने से रोकने और चुप कराने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी के “गॉडमैन” जैसे प्रभाव के कारण गवाहों को प्रभावित करने, शारीरिक डराने-धमकाने और सबूत नष्ट करने का गंभीर खतरा है। आरोपी के पास मेरे आवागमन पर नजर रखने के संसाधन हैं, जिससे मैं अत्यंत असुरक्षित महसूस कर रही हूं। साथ ही, मीडिया में खबरें आने और आरोपी को मेरी पहचान पता चलने के कारण मेरी सुरक्षा खतरे में है। आरोपी ने धर्म और आस्था के नाम पर मुझे बहला-फुसलाकर कई स्थानों पर मेरे साथ बलात्कार किया है। बलात्कार के अतिरिक्त उस पर धोखाधड़ी, छल और आपराधिक विश्वासघात के भी आरोप हैं। मैं निवेदन करती हूं कि मेरे वर्तमान निवास पर 24×7 पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। कृपया मेरी पहचान और वर्तमान स्थान को गोपनीय रखा जाए। हमें आपके कार्यालय की प्रतिबद्धता पर विश्वास है और आशा है कि भय के कारण न्याय बाधित नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने की जांच और कार्रवाई की मांग उत्तम स्वामी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर मामले में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेताओं की जांच और कार्रवाई की मांग की है। भाजपा या प्रशासन की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं फिलहाल, मामले को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस या प्रशासन की तरफ से भी इस ट्वीट के संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… महंत ने मंदिर परिसर में छात्रा से रेप किया शिवपुरी में एक महंत ने मंदिर परिसर में 11वीं की दिव्यांग छात्रा से रेप किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। महंत का नाम रामकिशोर दास है। वो कोलारस क्षेत्र के लुकवासा के इसी भाटी सरकार हनुमान मंदिर में दरबार भी लगाता था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज जेल में रहेंगे पप्पू यादव, कल बाहर आएंगे:तीनों केस में कोर्ट से मिली बेल; बोले- सत्यमेव जयते, न्याय-इंसाफ के लिए लड़ता रहूंगा
    Next Article
    होली से पहले रंगा माहौल,समर सिंह और शिल्पी राज का ‘रंगवा बहता’ हुआ रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment