Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप के बाद बच्ची की हत्या, लाश खेत में दफनाई:कानपुर में आरोपी बोला- साहब, नशे में गलती हो गई, मारना नहीं चाहता था

    5 hours ago

    1

    0

    उस दिन मैंने ड्रिंक कर रखी थी, नशे में गलती हो गई साहब। मैं बच्ची को मारना नहीं चाहता था। मैंने उसके साथ रेप किया, तो उसने घर में बताने की बात कही। तब मैंने गला दबाकर उसे मार डाला। अंधेरा होने पर शव खंडहर में छिपाकर घर चला गया। मैंने पिता और दोनों भाइयों को सब कुछ बताया। फिर हम तीनों खंडहर गए। शव को बोरे में भरकर खेत ले गए और गड्ढा खोदकर दफना दिया। ये कबूलनामा है कानपुर के सनी (23) का, जिसने 16 मार्च को रेप के बाद 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी थी। घरवालों को आरोपी के खेत में गड़ी हुई लाश मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। 2 भाइयों कमल और आशीष को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सनी के एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। पढ़िए पूरा कबूलनामा… अब सिलसिलेवार पढ़िए मामला... अब कबूलनामा पढ़िए... सनी ने पुलिस को बताया- सोमवार को मैंने खूब शराब पी थी। शाम करीब 4 बजे मैंने बच्ची को खेत के पास बकरी चराते देखा। मैंने उसे 50 रुपए दिए और कहा कि बिस्किट और नमकीन ले आओ, मैं खंडहर में इंतजार कर रहा हूं। कुछ देर बाद वह सामान लेकर आई। मैंने नशे में उसे पकड़ लिया। वह चिल्लाने लगी, तो मैंने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ रेप किया। रेप के बाद वह खून से लथपथ हो गई और जोर-जोर से रोने लगी। वह घर जाकर अपने मां-बाप से शिकायत करने की बात कहने लगी, इसलिए मैं घबरा गया। मैंने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। डर के कारण मैंने उसका गला दबाकर मार डाला। शव के पास 1 घंटे बैठा रहा इसके बाद मैं करीब 1 घंटे तक वहीं बैठा रहा। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। अंधेरा होने पर मैंने शव को खंडहर में छिपा दिया और वहां से करीब 300 मीटर दूर अपने घर चला गया। घर पहुंचकर मैंने अपने पिता गणेश और दोनों भाइयों कमल और आशीष को पूरी बात बताई। कुछ देर के लिए वे सन्न रह गए। फिर हमने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। रात करीब 12 बजे मैं अपने भाइयों कमल और आशीष के साथ खंडहर गया। हमने शव को बोरे में भरा। फिर अपने खेत में लाए। वहां तीन फीट का गड्‌ढा खोदकर उसमें शव को दफना दिया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने बताया- पुलिस ने आरोपी कमल और आशीष को माधौपुर से गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सनी को बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। सनी ने बताया है कि दुष्कर्म उसी ने किया था। मामले के अन्य तथ्यों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी। तीनों भाइयों को जेल भेजा गया है। पिता की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'मेरा सपना टूट गया, बेटी को डॉक्टर बनाना चाहता था':कानपुर में रेप के बाद बच्ची की हत्या, परिजन बोले- दरिंदों को फांसी हो कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बुधवार को दिनभर चले हंगामे के बाद शाम को पुलिस और परिवार वालों ने शव को खेत में दफना दिया। घर-परिवार में चूल्हे तक नहीं जले और हर घर में शोक का माहौल रहा। गांव के लोग उसे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। किसी के लिए वह दादी कहने वाली बच्ची थी तो किसी के लिए भैया बुलाने वाली। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के 44 युवाओं को मिला रोजगार:सीपेट लखनऊ के प्रशिक्षण के बाद ऑफर लेटर वितरित, मथुरा रिफायनरी नगर में हुआ कार्यक्रम
    Next Article
    एटा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment