Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:कहा- अपनी न्यूड फोटो भेजो, तुम्हें कुरान का वास्ता; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में एक सिपाही ने केस दर्ज करने के बदले रेप पीड़िता को होटल में बुलाया। सिपाही ने कहा कि हम लोगों को धर्म एक है। पहले तुम होटल के कमरे में आकर मुझसे मिलो। तब मैं केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दूंगा। सिपाही ने पीड़िता को फोन कर उससे न्यूड फोटो भेजने को कहा। उसे धमकी भी दी। कहा- तुम्हें कुरान का वास्ता है, मुझसे मिलने आओ। ये बात किसी को बताना नहीं। अगर बताई तो मैं मर जाऊंगा। पीड़िता ने फोन पर रिकॉर्डिंग कर ली। फिर एसएसपी से शिकायत की। SSP ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करवा कर उसे सस्पेंड कर दिया है। मामला क्वार्सी थाना का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… सिपाही ने पीड़िता को चौकी पर बुलाया, फिर फोन पर बात की जमालपुर निवासी रेप पीड़िता ने बताया कि जीशान नाम के एक युवक ने मुझसे निकाह का वादा किया था। उसने मुझे झांसे में लेकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मैंने उससे निकाह करने को कहा तो वह मुकर गया। मैंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और थाने में की थी। इस मामले की जांच पटवारी नगला चौकी पर तैनात सिपाही इमरान खान को सौंपी गई। ​जांच के बहाने सिपाही ने एक दिन मुझे चौकी बुलाया। चौकी पर सिपाही इमरान ने मुझसे घटना के बारे में जानकारी ली। सिपाही ने मुझसे कहा कि आरोपी को वह जल्द गिरफ्तार कर लेगा। सिपाही ने कहा कि घर पहुंचकर मुझे वाट्सएप पर कॉल करना। मैं घर पहुंची। मैंने उसे कॉल की। कॉल पर सिपाही ने मुझसे अश्लील बातें शुरू कर दीं। मैंने विरोध किया तो उसने कहा कि अगर मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे मामले में कोई कार्रवाई नहीं करूंगा। फिर मैंने फोन काट दिया। सिपाही बोला- ईद के कपड़े दिलाऊंगा, होटल आओ अगले दिन सिपाही ने मुझे फोन किया। उसने फोन पर कहा कि तुम और मैं एक ही धर्म के हैं। तुम मुझे अपने न्यूड फोटो भेजो। मैं तुम्हें ईद पर कपड़े दिलवाऊंगा। खरीदारी करवाऊंगा। उसने कहा कि तुम होटल में आकर मुझसे मिलो। जब तुम होटल में मुझसे मिलने आओगी तभी मैं आरोपी को जेल भेजूंगा। मुकदमा भी लिखवा दूंगा। इसके बदले में तुम्हें कमरे पर आना पड़ेगा। सिपाही ने कहा कि तुम्हें कुरान का वास्ता है। तुम्हें मुझसे मिलने आना होगा। तुम्हें कुरान की कसम है। यह बात किसी को बताओगी नहीं। अगर किसी को यह बात बताई तो तू मेरा मरा हुआ मुंह देखेगी। रेप पीड़िता लड़की ने जब इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे धमकी दी। कहा- अगर तुम होटल के कमरे पर नहीं आई तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई कर दूंगा। महिला ने दीवान की इन गंदी बातों की रिकॉर्डिंग कर ली। 2006 बैच का है सिपाही, एसएसपी ने दर्ज कराया मुकदमा पीड़िता बुधवार को पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची। एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मामले की शिकायत की। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद SSP ने गुरुवार को आरोपी सिपाही के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सिपाही मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह 2006 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वहीं आरोपी सिपाही इमरान का कहना है कि उनके पास महिला की जांच आई थी। उन्होंने केवल महिला से पूछताछ की थी। महिला के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। …………………. यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला, मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति बारिश के बीच वृंदावन पहुंचीं:इस्कॉन के बाद प्रेम मंदिर में दर्शन किए, अयोध्या में सुबह श्रीराम यंत्र की स्थापना की थी
    Next Article
    महोबा में 2 लाख रिश्वत लेते फैमिली प्लानिंग मैनेजर गिरफ्तार:हाथ जोड़कर कहता रहा छोड़ दो भाई... अधिकारी बोले- ले चलो साले को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment