Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 2 लाख रिश्वत लेते फैमिली प्लानिंग मैनेजर गिरफ्तार:हाथ जोड़कर कहता रहा छोड़ दो भाई... अधिकारी बोले- ले चलो साले को

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा में झांसी से आई विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग के फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विभाग में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की शिकायत पर की गई। आरोपी जीतेश सोनी पर आरोप था कि वह कर्मचारी से उसके काम और विभागीय सुविधा के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। गुरुवार की शाम को विजिलेंस टीम ने आरोपी जीतेश सोनी को गिरफ्तार करने के बाद घसीटकर बोलेरो में बैठाया। जीतेश की बेल्ट को पकड़कर कर्मचारी खिंचते हुए बोलेरो कर ले गए। वहीं आरोपी जीतेश हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। कहा- मेराज भाई हाथ जोड़ रहा हूं छोड़ दो… अधिकारी बोले- ले चलो साले को…ले चलो साले…हाथ जोड़ रहा हूं छोड़ दो…चलो साले को बैठाओ… बैठ…चल…अरे मेराज भाई हाथ जोड़ रहा हूं….चल… पहले देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… यह कार्रवाई पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी मिराज मोहम्मद की शिकायत पर की गई। मिराज, जो मूल रूप से हमीरपुर के निवासी हैं, वर्तमान में पनवाड़ी में अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विजिलेंस को बताया कि कबरई से पनवाड़ी ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने समायोजन की मांग की थी। आरोप है कि इसके बदले जितेश सोनी ने उनसे 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही पीड़ित कर्मचारी ने आरोपी को 2 लाख रुपए दिए। पहले से सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो केमिकल के प्रभाव से वे गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शहर कोतवाली लाया गया। जहां उससे बंद कमरे में गहन पूछताछ की जा रही है। इस अचानक कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है। कई कर्मचारी सतर्क नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:कहा- अपनी न्यूड फोटो भेजो, तुम्हें कुरान का वास्ता; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया
    Next Article
    लखनऊ में छात्रा से हॉस्टल में मारपीट:चाकू से हमले का प्रयास, युवक के कहने पर की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment