Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे:श्रावस्ती में एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के रविवार को जगरावल गढ़ी गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक किशोर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना करीब 2.30 बजे इकौना थाना क्षेत्र की है। मौके पर पुलिसबल और गोताखोरों की टीम मौजूद है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… गहरे पानी में जाने से डूबे किशोर जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया, जिसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को नदी से बाहर निकाला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है। दूसरे किशोर का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता किशोर की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक खोज अभियान जारी था। इकौना थानाध्यक्ष ने बताया- इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राप्ती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड के रामगढ़ी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राप्ती नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर शिवा मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में सड़कों की खराब मरम्मत पर प्रदर्शन:पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लोगों में आक्रोश
    Next Article
    अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार:श्रीनगर-कुपवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत, चाचा ने दी मुखाग्नि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment