Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रस्साकशी के बाद भाजपा आगरा की जिला कार्यकारिणी घोषित:85 सदस्यीय कार्यकारिणी में महामंत्री का एक पद खाली, नहीं बन पाई सहमति

    7 hours ago

    2

    0

    भाजपा की बहुप्रतीक्षित आगरा की जिला कार्यकारिणी गुरुवार देर रात घोषित हो गई। 85 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में 28 पदाधिकारी हैं। इसमें महामंत्री का एक पद अब भी रिक्त रह गया है। काफी रस्साकशी के बाद भी इस पर सहमति नहीं बन पाई है। 28 पदाधिकारियों में 8 उपाध्यक्ष, 3 में से 2 महामंत्री, 8 जिला मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष, एक-एक जिला कार्यालय मंत्री व जिला सह कार्यालय प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी व 3 जिला सह मीडिया प्रभारी, एक जिला आईटी संयोजक शामिल हैं। अब जानिये किसको, क्या पद मिला जिला उपाध्यक्ष: सहदेव शर्मा, उमाशंकर माहौर, देवेंद्र वर्मा, तपेश जैन, संतोष सिकरवार, मानवेंद्र राठौर, हरिओम रावत, राजकुमार कुशवाह। जिला महामंत्री: सत्यप्रकाश कुशवाह और सत्यदेव दुबे। जिला मंत्री: बबिता चौहान, आशा देवी चक, सतेंद्र वरुआ, सतीश त्यागी, हीरा सिंह, महेंद्र वर्मा निषाद, अंबुज द्विवेदी, वीरपाल। कोषाध्यक्ष: नीरज परमार सह कोषाध्यक्ष: मयंक कुलश्रेष्ठ जिला कार्यालय मंत्री: गौरव सोलंकी जिला सह कार्यालय प्रभारी: धमेंद्र उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी: मुकेश चाहर जिला सह मीडिया प्रभारी : मनीष थापक, राहुल पाराशर और लवलेश कुमार। जिला आईटी संयोजक: गौरव ठाकुर। कार्यकारिणी के गठन में चली लंबी रस्साकशी की छाप भी साफ दिखाई दे रही है। यह कार्यकारिणी संगठन विस्तार के साथ जिले के कद्दावर नेताओं और संगठन के बीच शक्ति संतुलन का संकेत भी दे रही है। करीब 85 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी के गठन में हुई देरी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि अंदरूनी सहमति आसान नहीं थी। टीम के ऐलान के बाद कुछ उन चेहरों पर खुशी है, जिन्हें ‘आशीर्वाद’ मिला है। कई पुराने पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। संगठन ने जातीय समीकरण साधने का प्रयास करते हुए लोधी, वैश्य, ठाकुर, ब्राह्मण और दलित समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाया गया है। 26 पदाधिकारियों की सूची में चहेते चेहरों को समायोजित किए जाने को लेकर भी चर्चा है। खींचतान में पद रिक्त भाजपा जहां नारी शक्ति वंदन की बात करती है, वहीं 26 सदस्यीय मुख्य टीम में केवल दो महिलाओं, बबिता चौहान और आशा देवी चक को स्थान मिला है। पूरी 85 सदस्यीय कार्यकारिणी में भी महिलाओं की संख्या केवल 12 है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। खींचतान का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एक महामंत्री का पद रिक्त छोड़ा गया है। सूत्रों के अनुसार, एक पद को लेकर दो नेताओं के बीच सहमति न बनने पर उसे फिलहाल खाली रखा गया है। कई नेता अपने समर्थकों को पद दिलाने पर अड़े थे। यही वजह रही कि कार्यक्षमता के साथ वफादारी को भी महत्व मिला। नई सूची में कई पुराने और प्रभावशाली चेहरे बाहर हो गए हैं। मीडिया टीम को दिया जंबो स्वरूप जिला मीडिया टीम का इस बार विस्तार किया गया है। एक मीडिया प्रभारी के साथ तीन सह-मीडिया प्रभारियों मनीष थापक, राहुल पाराशर और लवलेश कुमार की नियुक्ति की गई है। इसे कार्यकर्ताओं के असंतोष को संभालने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आईटी और मीडिया टीम में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि 2027 के चुनाव में डिजिटल स्तर पर मजबूती मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में तालाब में डूबकर युवक की मौत:भैंस निकालते समय हादसा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला
    Next Article
    बाबा साहब की प्रतिमा के सामने शराब ठेके का विरोध:अलीगढ़ के बन्नादेवी के कोठी लंकराम में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment