Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रास्ते के विवाद में बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा, मौत:मेरठ में परिवार के लोगों ने कहा- हत्या की गई, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पठानपुरा गांव में रास्ते से ऑटो निकालने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार दोपहर की है। पठानपुरा निवासी बिल्लू अपने घर के बाहर एक परिचित वाहन चालक से बात कर रहा था। उसी दौरान गांव का आकाश अपने ऑटो के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि आकाश ने बिल्लू पर रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला सतीश मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर आकाश और सतीश के बीच भी तीखी बहस हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आकाश करीब छह अन्य लोगों के साथ लौटा और उन्होंने सतीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सतीश को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। इसी बीच, परिजनों को जानकारी मिली कि सतीश को बचाने की कोशिश कर रहे उसके बुजुर्ग पिता ईश्वर दयाल की भी मौत हो गई है। परिवार ने आरोप लगाया कि आकाश और उसके साथियों ने ही ईश्वर दयाल की हत्या की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना के बाद पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग ईश्वर दयाल का पहले मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था और उनके शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:डॉ. प्रतिभा सिंह को कुमारगंज कृषि महाविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार, कई जिम्मेदारियां बदलीं
    Next Article
    बुलंदशहर में 5 साल पुराने देवेश हत्याकांड में फैसला:बेटे के हाथ पर बने टैटू से हुई थी शिनाख्त, आरोपी को उम्रकैद की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment