Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेस्टोरेंट पर बम चलाने वाले की क्रिमिनल हिस्ट्री:11वीं की छात्रा को सरेआम कार में अगवा करने में भी हुआ था नामजद

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में दिनदहाड़े रेस्टोरेंट में बमबाजी करने वालों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल अमरजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उस पर सिविल लाइंस में ही 11वीं की छात्रा को दिनदहाड़े कार में खींचकर किडनैप करने के प्रयास के मामले में भी मुकदमा दर्ज है। अमरजीत मूल रूप से बिहार के बक्सर का रहने वाला है और उसका वर्तमान पता अशोक नगर है। एक दिन पहले पुलिस ने उसे धोबीघाट चौराहे के पास स्थित 9280 रेस्टोरेंट में बमबाजी करने के मामले में उसके दो साथियों मानस उर्फ तुषार यादव निवासी झूंसी और आर्यन चौधरी निवासी राजस्थान, हाल पता न्यू कैंट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले साल 11 सितंबर को हुई थी घटना पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोलू मनबढ़ प्रवृत्ति का है और पिछले साल 11 सितंबर को भी सिविल लाइंस में उसकी दबंगई का मामला सामने आया था। बिशप जॉनसन स्कूल की 11वीं की छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसके साथ पढ़ने वाले दिव्यांश राय ने गोलू ठाकुर, रिषभ, आर्यन यादव व एक अन्य के साथ मिलकर उसे असलहा सटाकर काले रंग की थार में बैठाने का प्रयास किया। लोहे की रॉड से हमला किया और गला दबाने का भी प्रयास किया। इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है। पूछताछ में बताया, दहशत फैलाने के लिए वारदात पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की थी। मकसद यह था कि रेस्टोरेंट कर्मचारी और मैनेजर दहशत में आ जाएं और फ्री में बिरयानी खिलाएं। बम सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार उधर पुलिस ने सोमवार को तीनों बदमाशों को बम सप्लाई करने वाले शांतनु भारतीया को भी गिरफ्तार कर लिया। वह कैंट के सदर बाजार का रहने वाला है। दरअसल पूछताछ में बम चलाने वाले तीनों बदमाशों ने शांतनु का नाम बताया था। यह है पूरा मामला सिविल लाइंस का धोबीघाट इलाका 25 अप्रैल की सुबह उस वक्त दहल उठा, जब स्कूटी सवार बदमाशों ने सुबह 11 बजे रेस्टोरेंट पर बमबाजी कर सनसनी फैला दी। ब्वॉयज हाईस्कूल के सामने स्थित रेस्टोरेंट में हुई इस घटना से अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया सुसाइड:कोचिंग से लौटी बेटी ने फंदे से देखा, शराब को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद
    Next Article
    उन्नाव में कीटनाशी दुकानों पर छापा:2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment