Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सड़क चौड़ीकरण की जांच होगी:गुणवत्ता पर सवाल उठने पर LDA ने कमेटी गठित की, उद्घाटन के दौरान बनाई गई थी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में दुबग्गा से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की जांच कराई जाएगी। इस सड़क को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन से पहले तेजी से चौड़ा कराया गया था, अब उसी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने जांच कमेटी गठित कर दी है। दुबग्गा-आउटर रिंग रोड मार्ग पर चौड़ीकरण का काम राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम से ठीक पहले कराया गया था, ताकि वीआईपी आवागमन और बढ़ते ट्रैफिक को आसान बनाया जा सके। हालांकि अब लोक निर्माण विभाग (PWD) ने आरोप लगाया है कि यह काम बिना विभागीय अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत कराया गया। 3.6 किमी सड़क, ₹145.36 करोड़ की स्वीकृति ये सड़क राज्य राजमार्ग-25 (एसएच-25) का हिस्सा है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक 3.600 किलोमीटर हिस्से को फोर-लेन विकसित करने के लिए 145.36 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। आरोप है कि एलडीए ने सड़क के दोनों ओर 2.50 से 3.00 मीटर तक चौड़ीकरण कराया, लेकिन निर्माण की मोटाई और गुणवत्ता तय तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं है। वही इस सड़क के एलडीए ने अपने फंड से 9 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। संयुक्त तकनीकी जांच के आदेश पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (मध्य क्षेत्र) ने एलडीए के साथ संयुक्त जांच के लिए कहा था। जिस पर सचिव विवेक श्रीवास्तव ने अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा को जांच करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही इस कमेटी में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ राजेश कुमार और सहायक अभियंता उपेंद्र पटेल को शामिल किया गया है। कमेटी मौके पर जाकर सड़क की चौड़ाई, मोटाई और गुणवत्ता की जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट पकड़ा:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, शहर के 10 वकीलों ने हासिल की थीं डिग्रियां
    Next Article
    पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग महिला को कुचला:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment