Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग महिला को कुचला:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी तभी यह हादसा हुआ। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतका की पहचान दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव कटैया निवासी लीलावती (60) पत्नी राम मूर्ति के रूप में हुई है। लीलावती अपनी बेटी और दामाद प्रकाश के घर बिलसंडा क्षेत्र के गांव कुर्रेया खुर्द आई थीं। घटना के समय वह अपनी दूसरी बेटी रामबती के साथ कस्बे में मौजूद थीं। परिजनों ने बताया कि यह घटना गोला रोड पर स्टेट बैंक के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए लीलावती को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग लीलावती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलसंडा ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए जाने पर महिला की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों की टीम ने 20 मिनट तक सीपीआर (CPR) देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिलसंडा सिद्धांत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सड़क चौड़ीकरण की जांच होगी:गुणवत्ता पर सवाल उठने पर LDA ने कमेटी गठित की, उद्घाटन के दौरान बनाई गई थी
    Next Article
    डॉक्टर के आवास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:मऊ में लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment