Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर:लोकभवन में जारी करेंगी ₹200 का स्मारक सिक्का, एयरपोर्ट से लोकभवन तक ट्रैफिक प्रभावित

    6 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति लोकभवन में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रायपुर में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। एयरपोर्ट से लोकभवन और वहां से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम तक राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान रास्ते रोके जाएंगे। शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा में लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- फ्रांस दंगों और भारत के प्रदर्शनों में कनेक्शन:9 देशों के 101 संगठनों तक फैला सीक्रेट नेटवर्क; चीन में बैठा सिंघम कर रहा फंडिंग
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:अहमदाबाद टोल प्लाजा के पास 25 करोड़ की ड्रग्स जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment