Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना:जिला जज ने 9 मई को होने वाली अदालत के लिए दिखाई हरी झंडी

    10 hours ago

    2

    0

    मऊ जनपद में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार को एक जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन आमजन को लोक अदालत के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी देगा। इस प्रचार वाहन को दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी चंद्रगुप्त और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद्र पाण्डेय भी मौजूद थे। इस अवसर पर न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण और सुलभ मंच है। इसमें तहसील न्यायालय से लेकर अन्य न्यायालयों तथा विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों को समय और धन दोनों की बचत होती है। इससे विवादों का शीघ्र समाधान भी संभव हो पाता है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे 09 मई, शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैर इरादतन हत्या में युवक को 5 साल कैद:180 रुपए के झगड़े में डंडे से पीटा था, विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के लिए DGP को आदेश
    Next Article
    सीतापुर में हीट वेव प्रबंधन के सख्त निर्देश:सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की होगी व्यवस्था, ANM घर-घर बांटेंगी ORS पैकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment