Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी पर मां से मारपीट का आरोप:फिरोजाबाद में पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित महावीर नगर में रविवार शाम एक घरेलू विवाद के बाद पुलिस ने एक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को हिरासत में लिया है। उन पर अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप है। पीड़िता स्नेहलता ने बताया कि उनका बेटा प्रहलाद, जो भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त है, अक्सर शराब के नशे में घर में हंगामा करता है। रविवार को भी वह नशे की हालत में घर आया और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी प्रहलाद बेखौफ दिखा। वह सिगरेट पीता हुआ और नशे में लड़खड़ाता हुआ पाया गया। स्नेहलता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रहलाद अपने छोटे भाई गंगा, जो मुखबधिर है, के साथ भी मारपीट करता है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्मदेश्वर-महादेव मंदिर के पोखरे में डूबने से किशोर की मौत:सीढ़ी पर खेल रहा था, NDRF ने निकाला शव, पुलिस से परिजनों की नोकझोंक
    Next Article
    बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत:टैंकर से घुसी बोलेरो आधी खत्म हुई; गाड़ी काटकर शव निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment