Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत:टैंकर से घुसी बोलेरो आधी खत्म हुई; गाड़ी काटकर शव निकाले

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में हाइवे किनारे खड़े टैंकर से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। जोरदार टक्कर से बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उसी दौरान पीछे से एक बाइक भी टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरोमें फंसे लोगों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। बोलेरो सवार 3 और बाइक सवार 2 की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। बोलेरो लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। उसी रूट पर टैंकर पहले से ही खड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बुधवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधोली गांव के पास हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उनके परिवार को जानकारी दे दी है। यह 4 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… बोलेरो बरेली के फरीदपुर से रामपुर की तरफ जा रही थी। उसमें ड्राइवर सहित छह लोग सवार थे। उनमें बरेली के टांडा-सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह, उनके रिश्तेदार पीलीभीत के कल्याणपुर चकतीर्थ निवासी सिकंदर पुत्र दुर्गेश कुमार और परिवार के दूसरे लोग सवार थे। बोलेरो को ड्राइवर प्रिंस चला रहा था। हादसे में मनमोहन सिंह, सिकंदरपुर और एक अज्ञात की मौत हाे गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ड्राइवर और दो बच्चे हादसे में घायल हुए हैं। जबकि बोलेरो से टकराने वाली बाइक पर बरेली के अटा कायस्थान के रहने वाले साहबजाद खां (45) और उसी मोहल्ले के मुमताज खां सवार थे। यह लोग पास के एक तालाब से मछली पकड़ने जा रहे थे। दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ था टैंकर, हटाने के बजाए वहीं खड़ा किया बताया गया है कि शनिवार को इसी जगह पर शीरे से भरे टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था। रविवार को बोलेरो उसी से टकरा गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक और अन्य पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे है( अब उस क्षतिग्रस्त टैंकर को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि नेशनल हाइवे 530 सीबीगंज थाना क्षेत्र के परदौली में दोपहर करीब 3:00 बजे खड़े टैंकर से बोलेरो टकरा जाने से दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। टैंकर रोडसाइड खड़ा हुआ था, बोलेरो पीछे से आकर उसमें टकराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरटेकिंग की वजह से ये हादसा हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी पर मां से मारपीट का आरोप:फिरोजाबाद में पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया
    Next Article
    अभिभावकों पर प्राइवेट बुक्स खरीदने का स्कूल बना रहे दबाव:आगरा के तीन स्कूलों में होगी जांच, माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश का हो रहा उल्लंघन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment