Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राधा की सखियां आज बरसाना के हुरियारों पर बरसाएंगी लाठियां:हुरियारे छेड़ेंगे-रंग लगाएंगे, सखियां दौड़ाएंगी...8 लाख लोग देखने पहुंचे

    3 hours ago

    1

    0

    कुछ देर में नंदगांव में लट्‌ठमार होली खेली जाएगी। इस बार हुरियारे बरसाना यानी राधाजी के गांव के होंगे, लाठी बरसाने वाली सखियां नंदगांव की। ये अनूठी होली देखने के लिए 8 लाख लोग नंदगांव पहुंचे हैं। हर तरफ उल्लास का माहौल है। नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता था, वहीं बरसाना में राधाजी पली-बड़ी हुईं थीं। ये दोनों गांव सिर्फ 8 KM दूर हैं। द्वापर युग की परंपरा रही है कि पहले नंदगांव से श्रीकृष्ण के सखा बरसाना में होली खेलने जाते हैं, उसके अगले दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव में लट्‌ठमार होली खेलने आते हैं। पहले बरसाना के हुरियारे फाग देने नंदगांव आते हैं, यहां उनका स्वागत किया जाता है। इसके बाद नंदगांव में रंगीली चौक पर लठमार होली खेली जाती है। बरसाने की 3 तस्वीरें देखिए… बरसाना में हुई थी लट्ठमार होली 25 फरवरी को बरसाना में लट्ठमार होली खेली गई थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से 20 लाख लोग मथुरा पहुंचे थे। नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाईं थीं। होली खेलने के दौरान हुरियारों की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। वो कहते रहे- लट्‌ठ खाने में बहुत आनंद आता है। इस दौरान रंगीली गली और कुंज गलियों में 20 क्विंटल गुलाल उड़ाया गया। हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई। हुरियारिनों ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसवालों को भी नहीं बख्शा। महिलाओं ने उन पर अबीर-गुलाल के साथ लट्ठ भी बरसाए। इससे पहले मंगलवार (24 फरवरी) को राधारानी (लाड़लीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमंचा लहराया, फिर बीड़ी जलाकर पिया, पुलिस खड़ी देखती रही:मेरठ में हाईवोल्टेज ड्रामा; पत्नी के प्रेमी का हत्याराेपी पति अरेस्ट, देखें VIDEO
    Next Article
    चंदौली में यूजीसी कानून लागू करने की मांग:विभिन्न संगठनों ने जिला मुख्यालय पर निकाला जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment