Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में यूजीसी कानून लागू करने की मांग:विभिन्न संगठनों ने जिला मुख्यालय पर निकाला जुलूस

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने यूजीसी कानून लागू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में इंकलाबी नौजवान सभा, भीम आर्मी, जन अधिकार पार्टी और अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालयों में दलित और ओबीसी वर्ग के छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कानून लागू किया गया था। हालांकि, कुछ मनुवादी विचारधारा के लोगों के विरोध के कारण न्यायालय ने कानून की दोबारा समीक्षा कर इसे लागू करने का फैसला दिया है। वक्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसरों में जातीय भेदभाव के खिलाफ यूजीसी कानून लाया गया था। महाविद्यालयों में उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसकी पुष्टि हाल ही में सरकार की एक रिपोर्ट से हुई है। इस रिपोर्ट में 118 प्रतिशत भेदभाव और उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। उन्होंने रोहित वेमुला और अन्य छात्रों के साथ हुई घटनाओं को इसका प्रमाण बताया। वक्ताओं ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्रों का महाविद्यालयों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण उनके साथ लिंग, नस्ल और क्षेत्रवाद के आधार पर भेदभाव की संभावना बनी रहती है। इसे दूर करने के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संयुक्त संगठन सरकार यूजीसी रेगुलेशन को और अधिक जवाबदेह, जिम्मेदार और प्रभावी बनाकर लागू करे। उन्होंने सुझाव दिया कि इसमें चुने हुए छात्रों और नागरिक समाज के लोगों को भी सदस्य बनाया जाए, ताकि जातिगत उत्पीड़न के मामलों में बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई हो सके। इस दौरान ठाकुर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद आर्य, उमेश भारती, श्रवण कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राधा की सखियां आज बरसाना के हुरियारों पर बरसाएंगी लाठियां:हुरियारे छेड़ेंगे-रंग लगाएंगे, सखियां दौड़ाएंगी...8 लाख लोग देखने पहुंचे
    Next Article
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर-प्लाट समेत 6 जगह छापेमारी:बलिया में दूसरे दिन भी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले जा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment