Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राधा माधव का 46वां जन्मोत्सव मनाया गया:किदवई नगर में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, व्यापारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ

    5 hours ago

    1

    0

    शहर के किदवई नगर स्थित राधा माधव मंदिर में रविवार को श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था मंदिर के 46वें जन्मोत्सव का, जिसे राधा माधव मंदिर सेवा समिति ने बेहद भव्य तरीके से मनाया। उत्सव की शुरुआत मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजन अनुष्ठान से हुई,मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच हुए इस अभिषेक ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। पूजन के पश्चात आयोजित भजन संध्या ने समां बांध दिया। राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति पर भक्त खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। जैसे-जैसे शाम ढली, पूरा मंदिर परिसर खाटू श्याम और राधा माधव के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों की मौजूदगी और उनके भक्तिभाव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा क्षेत्र ही श्याम और राधा के प्रेम रस में सराबोर हो गया है। भक्ति का यह प्रवाह देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस धार्मिक आयोजन में केवल स्थानीय भक्त ही नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भक्तों का स्वागत करते हुए ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि राधा माधव की कृपा ही है। जो विगत 46 वर्षों से यह सेवा कार्य और उत्सव अविरल चल रहा है। इस दौरान प्रसाद वितरण का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए व्यापारिक जगत के कई बड़े चेहरे भी मंदिर पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से नौबस्ता गल्ला मंडी से अजय बाजपेई और अनुराग जायसवाल शामिल हुए। वहीं यशोदानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज शुक्ल और महामंत्री केके गुप्ता ने भी अपनी टीम के साथ ठाकुर जी के दरबार में मत्था टेका। बृजमोहन मिश्र, शरद गुप्ता, अनुराग गुप्ता और अमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जन्मोत्सव की शोभा बढ़ाई। उपस्थित अतिथियों ने मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और आस्था का एक बड़ा केंद्र बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर संडे लीग में 3 रोमांचक मैच:कलावती सुपर किंग्स पर पेनल्टी, अंकुल जैन ने लिए 5 विकेट
    Next Article
    कानपुर में महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोष नाथ का भव्य स्वागत:जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, भक्तों ने खेली फूलों की होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment