Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी जेल से दो बंदी फरार होने से हड़कंप:ऑनलाइन ठगी के आरोपी, यूपी के रहने वाले, शाम की गिनती में खुलासा

    3 hours ago

    2

    0

    रेवाडी की जिला से दो बंदियों के फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी हैं और यूपी के रहने वाले हैं। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने डीएसपी जेल की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जेल ने दर्ज करवाई शिकायत डीएसपी जेल मुस्ताक अहमद ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 27 मार्च को उनके पास एसपी जेल का कार्यभार था। शाम को जब जेल में गिनती की गई तो दो बंदी कम मिले। जांच करने पर पता चला कि यूपी के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद जेल से गायब हैं। आसपास दोनों की तलाश की गई, परंतु कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। शिकायत में बताया कि दोनों को दोपहर डेढ़ बजे जेल में इकट्‌ठा देखा गया। इसके बाद दोनों जेल में किसी को दिखाई नहीं दिए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने काट दिया फोन जब इस बारे में एसपी जेल सुरेंद्र दलाल से उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो भास्कर एप का नाम सुनते ही फोन कट कर दिया। इसके बाद बार-बार संपर्क करने पर भी जवाब नहीं दिया। इससे पहले जेल के लैंड लाइन नबंर पर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु कर्मचारियों ने जेल के राउंड पर होने की बात कहते हुए बात करवाने से इंकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली समेत 3 जिलों में ओले गिरे, प्रयागराज-काशी में बारिश:प्रतापगढ़ में आंधी से पोल उखड़कर कार पर गिरा; 39 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    गाजियाबाद में आज बारिश का अलर्ट:दिन में तेज धूप निकली, 5 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, टेम्प्रेचर 31°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment