Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में छत से गिरने पर व्यक्ति की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, चक्कर आने से हादसा, यूपी का रहने वाला

    5 hours ago

    1

    0

    रेवाड़ी जिले में रात में छत पर टहलते समय गिरने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अखिलेश यूपी के मऊ जिले का रहने वाला था। वह बावल के आईएमडी एरिया में काम करता था और सुठाना गांव में किराए के कमरे में रहता था। 11 फरवरी की शाम वह मकान की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर गया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत कसौला थाने के जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि घायल व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे भस्म आरती:बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार, गोमती नगर में बेल के पौधे रोपे
    Next Article
    अमेठी में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की हत्या:बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, सुअर पालन का काम भी करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment