Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में ईंट-भट्ठे पर मशीन पर गिरा बिजली मैकेनिक:इलाज के दौरान भाइयों के सामने तोड़ा दम; पांव फिसलने से हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    रेवाड़ी जिले के गांव बुडाना में कंपनी में काम करते समय मशीन पर गिरने से 48 वर्षीय बिजली मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के दो सदस्य कंपनी में मौके पर मौजूद थे। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना कंपनी मालिक को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। तीनों भाई ईंट भट्ठे पर काम करते थे जानकारी के अनुसार यूपी संभल के बुधनगर खंडवा के 48 वर्षीय हेमराज अपने सगे भाई और चचेरे भाई के साथ बुडाना में ईंट भट्‌ठे पर रहते थे और तीनों एक साथ काम करते थे, वह कंपनी में काम कर रहा थे। उस समय उनके भाई और चचेरे भाई भी उनके साथ थे। अचानक पांव फिसलने से मशीन पर गिरने से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक कंपनी कर्मी की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि गिरने से मृतक के सिर में थोड़ी चोट लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल एसपी के रिसेप्शन में सपा के 3 विधायक पहुंचे:समाजवादी मीडिया सेल ने 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें
    Next Article
    किसान मांग रहे गंगा किनारे फोरलेन बांध:कटान रोकने और विकास के लिए SDM से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment