Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल एसपी के रिसेप्शन में सपा के 3 विधायक पहुंचे:समाजवादी मीडिया सेल ने 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें

    10 hours ago

    2

    0

    संभल के एसपी केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा के रिसेप्शन में सपा के तीन विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। सपाइयों के इस रिसेप्शन में शामिल होने पर ‘सपा मीडिया सेल’ नाम से बने X हैंडल पर नाराजगी जताई गई है। एसपी को विवादित और भाजपाई माइंडसेट का बताते हुए समाजवादियों को ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पोस्ट में लिखा गया- बदलती सरकार और बदलती सियासी हवा को भांपकर कार्रवाई से बचने के लिए समाजवादियों के साथ मेलजोल बढ़ाया जा रहा है। उधर, ट्वीट सामने आने के बाद सभी विधायकों और जिलाध्यक्ष ने एसपी को बधाई देने वाले अपने पोस्ट डिलीट कर दिए। हालांकि, जब इस बारे में जिलाध्यक्ष असगर अली से पूछा गया तो उन्होंने कहा-उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की 29 मार्च को आईपीएस अंशिका वर्मा से राजस्थान में शादी हुई। 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन आयोजित किया गया। शादी और रिसेप्शन में यूपी के विधायक, सांसद और अन्य वीवीआईपी शामिल हुए थे। तस्वीरें देखिए… पहले पढ़िए समाजवादी मीडिया सेल एक्स हैंडल पर क्या लिखा… एक विवादित और भाजपाई माइंडसेट के पुलिस अधीक्षक की जोधपुर में हुई शादी में उक्त विवादित पुलिस अफसर ने तमाम समाजवादियों को भी बदलती राजनैतिक माहौल भांपकर आने का निवेदन किया और बुलाया। ऐसे तमाम भाजपाई और अधिकारी जिन्होंने जाति धर्म देखकर भाजपा के इशारे पर समाज पर अत्याचार किया है। वो बदलती सरकार, बदलती सियासी हवा को भांपकर कार्रवाई से बचने से लिए समाजवादियों के साथ मेलजोल और आवागमन बढ़ाएंगे। लेकिन ये हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि ऐसे समाजविरोधी तत्वों से भरपूर दूरी बनाते हुए चलें। क्योंकि राजनीति और शिष्टाचार के अलावा हमारी अपनी एक नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसे हमें समझना होगा और समाज विरोधी उन तत्वों चाहे वो सरकार में हों या शासन में हो या किसी दल में हो उनसे समुचित दूरी भी बनानी होगी। उन्हें बेनकाब भी करना होगा। रिसेप्शन में पहुंचे थे संभल के सपा नेता रिसेप्शन में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों और बिश्नोई समाज के लोगों के अलावा संभल जनपद के कुछ प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया था। संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद, असमोली से विधायक पिंकी यादव, गुन्नौर से विधायक रामखिलाड़ी यादव और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी भी शामिल हुए थे। विधायकों और जिलाध्यक्ष ने डिलीट किए बधाई वाले अपने पोस्ट… मीडिया सेल की X पोस्ट के बाद संभल विधायक इकबाल महमूद, असमोली विधायक पिंकी यादव और जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने सोशल मीडिया से एसपी के रिसेप्शन की फोटो डिलीट कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष बोले-पार्टी के निर्देश का पालन होगा मीडिया सेल की X पोस्ट पर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा- पार्टी की ओर से किए गए ऐसे किसी पोस्ट की जानकारी नहीं है। पार्टी के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए:30 मिनट मंदिर में रहे; बोले- यह भावुक क्षण; गुरुकुल के छात्रों से मिले
    Next Article
    रेवाड़ी में ईंट-भट्ठे पर मशीन पर गिरा बिजली मैकेनिक:इलाज के दौरान भाइयों के सामने तोड़ा दम; पांव फिसलने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment