Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में कीटनाशक खाने से महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाई का खाना देने गया था पति, 3 बच्चों की मां

    7 hours ago

    1

    0

    रेवाड़ी जिले के राजपुरा इस्तमुरार में रविवार को कीटनाशक से महिला की संदिग्ध मौत हो गई थी। महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली राजपुरा इस्तमुरार में शादीशुदा थी। घटना के समय महिला का पति भाई के लिए खाना देने रेवाड़ी आया हुआ था। सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया है। शव का पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश से महिला के परिवार के पहुंचने के बाद होगा। पति राजमिस्त्री, तीन बच्चों की मां जानकारी के अनुसार गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी राम सिंह राजमिस्त्री का काम करते हैं। करीब 10 साल पहले उसकी शादी यूपी के हमीरपुर जिले के गांव जल्ला निवासी बॉबी से हुई थी। रविवार सुबह रामसिंह एक्सीटेंड में घायल अस्पताल में उपचाराधीन अपने भाई का खाना देने रेवाड़ी आया था। दोपहर को जब वापस घर पहुंचा तो पता चला कि 30 वर्षीय पत्नी बॉबी ने कीटनाशक खा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के पहुंचने का इंतजार कुंड चौकी प्रभारी रजनीश कुमा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना महिला के मायके पक्ष को दे दी है। मृतक महिला तीन बच्चों की मां थी। महिला के पति मजदूरी करते हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। महिला के मायके वालों के पहुंचने का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे घर आटा भी नहीं, बेटियों का ख्याल रखना':बुलंदशहर में शुगर मिल का कर्मचारी फंदे से लटका
    Next Article
    लखनऊ में 2.22 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:ANTF गोरखपुर ने लखनऊ से पकड़ा, वाराणसी डिलीवरी करने जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment