Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2.22 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:ANTF गोरखपुर ने लखनऊ से पकड़ा, वाराणसी डिलीवरी करने जा रहा था

    4 hours ago

    1

    0

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) गोरखपुर टीम ने लखनऊ से ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1 किलो 110 ग्राम हेरोइन बरामद की। ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 22 लाख रुपए है। इसके अलावा एक वैगनार कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है। बीते दो साल से सक्रिय तस्कर महंगी गाड़ियों से आता-जाता था। एएनटीएफ गोरखपुर की टीम ने चिनहट क्षेत्र में कामता स्थित गैलेक्सी फ्लैट के सामने सर्विस रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. वकील (36) पुत्र मो. शकील निवासी टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। 1.110 किलो हेरोइन, कार-मोबाइल बरामद एएनटीएफ के अनुसार आरोपी के कब्जे से 1.110 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक वैगनार कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5,080 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर चिनहट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वाराणसी में सप्लाई का प्लान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन अपने गांव टिकरा मुर्तजा से लेकर आया था। उसकी मुलाकात पोलिटेक्निक चौराहे पर एक व्यक्ति से होनी थी, जिसके साथ वह वाराणसी के डीपी टोल प्लाजा के पास किसी अन्य व्यक्ति को यह खेप देने जा रहा था। इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन की आपूर्ति कहां से हो रही थी। बताया जा रहा है कि नेपाल से आए हीरोइन को लेकर यूपी के बॉर्डर में एंट्री किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी में कीटनाशक खाने से महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाई का खाना देने गया था पति, 3 बच्चों की मां
    Next Article
    गाजीपुर में मदरसा शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत:परीक्षा के लिए सुविधा शुल्क मांगा, न देने पर बस में छेड़खानी कर उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment