Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के एनटीपीसी ऊंचाहार में वेतन विसंगति पर प्रशासन सक्रिय:आउटसोर्सिंग कंपनी को कर्मचारियों के वेतन मामले में कार्रवाई के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) में आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में विसंगति का मामला सामने आया है। कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एनटीपीसी प्रशासन हरकत में आया और आउटसोर्सिंग कंपनी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों ने एनटीपीसी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। बीते दो दिन पहले, एक्टू के पदाधिकारियों ने जन कन्वेंशन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी, दिनेश कंस्ट्रक्शन, कर्मचारियों के खाते में पूरा वेतन स्थानांतरित करने के बाद उसका आधा हिस्सा नकद वापस ले लेती है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि यदि वे वेतन का आधा पैसा वापस नहीं देते हैं, तो कंपनी के मालिक उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इस दबाव में मजदूर अपनी मजदूरी का आधा हिस्सा कंपनी को वापस देने को मजबूर हैं।इन आरोपों के बाद, एनटीपीसी के अधिकारियों ने दिनेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक से बात की और तत्काल इस मामले का समाधान निकालने के निर्देश दिए।इसके जवाब में, आउटसोर्सिंग कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन कंपनी के माध्यम से समय पर दिया जाता है और किसी भी कर्मचारी से कोई पैसा वापस नहीं लिया जाता है। कंपनी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया गया। यह बयान पांच मजदूरों के सामने मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ऊंचाहार के जनरल मैनेजर ने आउटसोर्सिंग कंपनी को तत्काल मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरी, मां-बेटी की मौत:7 साल की बच्ची झुलसी, कई घरों में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
    Next Article
    IPL- राजस्थान ने 211 रन का टारगेट दिया:सुदर्शन ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की, कुमार कुशाग्र 18 रन बनाकर कैच आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment