Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के नर्सिंग होम में विवाहिता की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया; जांच टीम गठित की गई

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के नवजीवन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 34 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना रायबरेली के सारस चौराहे के पास स्थित नवजीवन हॉस्पिटल की है। मृतक सीमा का कल शाम एक्सीडेंट हो गया था। उसे पहले लालगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उसे एम्स भेजा गया। परिजनों के अनुसार, एम्स ने सीमा को रायबरेली के नवजीवन हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। नवजीवन हॉस्पिटल के डॉक्टर शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक एक्सीडेंटल मामला था और उन्होंने घायल सीमा को कल शाम 8 बजे अपने अस्पताल में भर्ती किया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर शैलेश श्रीवास्तव ने सीमा के इलाज के नाम पर उनसे अब तक लगभग डेढ़ लाख रुपये लिए हैं। उनका दावा है कि सीमा की मौत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें गुमराह करके पैसे ऐंठे। परिजनों ने 9 हजार , फिर 15 हजार और इस तरह कुल डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। फिलहाल परिजनों का हंगामा जारी है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चौराहा जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्र ने बताया कि मामले में डॉक्टरों की टीम जांच के लिए गठित कर दी गई है जांच के आधार पर निकले रिपोर्ट के तहत निजी अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में टूटी सड़क, अधूरे नाले पर प्रदर्शन:स्थानीय लोगों ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया, बीमारियों का खतरा बढ़ा
    Next Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed के 107 पदों पर आवेदन शुरू:पुराने आवेदकों को भी करना होगा दोबारा आवेदन, लेकिन नहीं देनी होगी फीस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment