Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed के 107 पदों पर आवेदन शुरू:पुराने आवेदकों को भी करना होगा दोबारा आवेदन, लेकिन नहीं देनी होगी फीस

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर बी.एड. के 107 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू गई है। ​विवादों के बाद बदली योग्यता, अब NCTE-2014 मानक अनिवार्य ​यह भर्ती लंबे समय से कानूनी दांव-पेंच में फंसी थी। दरअसल पूर्व में जारी विज्ञापन में योग्यता को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट के आदेश और शासन के निर्देशानुसार अब यह भर्ती NCTE रेगुलेशन-2014 के मानकों के तहत होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक योग्यता पूरी कर ली थी। महाविद्यालयों में इस भर्ती के लिए पहलाी बार आवेदन 2022 में मांगे गए थे। ​पुराने आवेदकों को फिर करना होगा आवेदन, पर फीस नहीं ​आयोग के उपसचिव डॉ संजय सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई 2022 या मई 2025 के विज्ञापनों में आवेदन किया था, उन्हें भी अनिवार्य रूप से पुनः आवेदन करना होगा। हालांकि, उन्हें दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पुराने आवेदन की जानकारी अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर भेज दी गई है। वहीं जो अभ्यर्थी नई अर्हता पूरी नहीं करते वे अपना शुल्क वापस मांग सकते हैं। ​एग्जाम कैलेंडर पर एक नजर ​इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के नर्सिंग होम में विवाहिता की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया; जांच टीम गठित की गई
    Next Article
    देवरिया में 40% से अधिक पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म:दो दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं, लोग भटक रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment