Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 36 लाख के केबल चोर गिरफ्तार:विद्युत विभाग के अंडरग्राउंड केबल चोरी हुए थे, दो आरोपी पकड़े गए

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली नगर कोतवाली पुलिस ने विद्युत विभाग के लिए बिछाई जा रही अंडरग्राउंड केबल चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 36 लाख रुपए मूल्य के चोरी के विद्युत तार के तीन बंडल और घटना में प्रयुक्त दो ट्रक बरामद किए हैं। घटना 25 अप्रैल को मध्यरात्रि को हुई थी। जिला न्यायालय के लिए बिछाई जा रही 33 KV की अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के लिए रेलवे लाइन के पास रखे केबल ड्रमों को अज्ञात चोरों ने दो ट्रकों में लादकर चुरा लिया था। इस संबंध में अवर अभियंता रंजीत कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत, 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिपुला चौकी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अयोध्या के जाटवपुर निवासी सूर्यमणि शर्मा पुत्र श्यामसुंदर शर्मा और अयोध्या के सरायसुरा निवासी बद्री पुत्र राम जियावन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के तीन बंडल विद्युत तार बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 36 लाख रुपए हैं। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त दो ट्रक (UP 24 AT 3678 और UP 42 CT 6869) भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने संजय पासी नामक व्यक्ति के कहने पर बिजली के तारों की चोरी की थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि घटना के समय बिजली विभाग के कर्मचारियों को आता देख मुख्य आरोपी संजय पासी अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उप-निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, विशाल सिंह, मुख्य आरक्षी शेर मोहम्मद, आरक्षी नदीम और आरक्षी महेश तिवारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहरण की घटना का 3 घंटे में खुलासा:पीलीभीत में पीड़ित अपहृत सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लोनी सीट पर भाजपा से पहली पसंद राहुल बैंसला:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार हाजी जाकिर, बसपा से आकिल चौधरी; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment