Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 8 हजार श्रद्धालुओं ने सुनी राम कथा:चौथे दिन भगवान की बाल लीला पर झूमे भक्त, ऊंचाहार विधायक मनोज पाण्डेय हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के फिरोज गांधी मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूज्य राजन जी महाराज के मुखारविंद से प्रभु श्री राम की बाल लीला का प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रोता भाव-विभोर हो गए। पूरा परिसर 'जय श्री राम' के जयघोष से गूंज उठा। कथा के चौथे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज पाण्डेय ने सपरिवार श्री राम दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे आरती के साथ शुरू हुआ और रात 09:50 बजे समाप्त हुआ। कथा व्यास राजन जी महाराज ने अपनी सुमधुर आवाज में चर्चित भजन "राजा जी खजनवा दे दा" और "तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी" सुनाए, जिस पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। महाराज जी ने बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि प्रभु का अवतार लोक कल्याण और अधर्म के नाश के लिए हुआ था। श्रोताओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सुरक्षा के मद्देनजर कथा परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में लापता युवक का शव नदी में मिला:चाचा ने प्रधान समेत 4 पर हत्या का लगाया आरोप, केस दर्ज
    Next Article
    दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल:शामली के कांधला-गंगेरू मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, ईद मनाने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment