Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में आंधी-बारिश से भारी नुकसान:100 हेक्टेयर फसल बर्बाद, एक की मौत और एक घायल

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में बीती देर शाम हुई आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जिले में लगभग 100 हेक्टेयर से अधिक गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं, जबकि अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरबक्शगंज में तेज आंधी के कारण बिजली का खंभा गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। इसी तरह, ऊंचाहार में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुराना पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों के मुताबिक, पूरे जनपद में 100 हेक्टेयर से अधिक कटी हुई गेहूं की फसलें खराब हो गई हैं। इस बेमौसम बारिश से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसान जगदीश यादव ने बताया कि गेहूं की फसल उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत होती है। किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने भी जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को मापदंड के आधार पर मुआवजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 500 नए पुलिस जवान होंगे तैनात:अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा होगी मजबूत
    Next Article
    IPL 2026: हैदराबाद से अच्छी खबर नहीं, अहम मुकाबले पर मंडरा रहा खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment