Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर विवाद:ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, विधायक के हस्तक्षेप से मामला शांत

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली बछरावां के पश्चिम गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन ने प्रस्तावित स्थल से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटवा दिया, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार, अंबेडकर जयंती के दिन प्रस्तावित भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण और पूजा-पाठ का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और प्रतिमा को हटवा दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के यह कार्रवाई की, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यह उनकी आस्था और सम्मान का विषय है, और इस तरह का व्यवहार अनुचित है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बावजूद ग्रामीण शांत नहीं हो रहे थे। अंततः, क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और इस मुद्दे का समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि प्रतिमा सरकारी जमीन पर स्थापित की गई थी। सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुप्रिया पटेल से मिले बुलंदशहर जिला अध्यक्ष भुर्जी:संगठन विस्तार, जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article
    कैंसर से जूझ रहे बुजुर्ग ने की आत्महत्या:जालौन में हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment